loader
The Haryana Story | बड़ौली ने गिनवाई मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां, कांग्रेस पर कसे तीखे तंज

बड़ौली ने गिनवाई मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां, कांग्रेस पर कसे तीखे तंज

बड़ौली ने कहा - भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा भारत को विश्व गुरू बनाने और दुनिया को रास्ता दिखाने वाला देश बनाने की

प्रतीकात्मक तस्वीर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा भारत को विश्व गुरू बनाने और दुनिया को रास्ता दिखाने वाला देश बनाने की है। उन्होंने कहा कि आज भारत की लीडरशिप की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। बड़ौली अंबाला में मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत हुई लोकसभा स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। बड़ौली ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां भी गिनवाई और कांग्रेस पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भी विश्वास हो गया है कि अब तो लगातार भाजपा की ही सरकार बनने वाली है।

11 साल में लिए गए संकल्पों को साकार किया

कार्यशाला में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने मोदी सरकार को आम जन के सपनों को साकार करने वाली सरकार बताया। कार्यशाला को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। 11 साल में लिए गए संकल्पों को साकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में ताकतवर देश के रूप में स्थापित हुआ है। अब भारत आंख मिलाकर बात करता है। बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। 

हर वर्ग का बिना भेदभाव किए कल्याण कर रही मोदी सरकार

वहीं हरियाणा की नायब सरकार भी मोदी सरकार के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हर वर्ग का बिना भेदभाव किए कल्याण कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि आज दुनिया के देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी वाला देश बना है। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में विकास की गति बढ़ी है। भाजपा की सुशासन व्यवस्था से देश और प्रदेश के हर नागरिक खुश हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग धरातल पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेसवातार्एं होंगी

उन्होंने कहा कि लोगों को 2014 से पहले की कांग्रेस सरकार और 2014 के बाद की मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों से जनता को अवगत कराएं। बड़ौली ने कहा कि 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को हर बूथ पर मनाना है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर सुनना है। बड़ौली ने कहा कि 8 जून को मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रेसवार्ता करेंगे। इसके बाद 10 और 11 जून को जिला स्तर पर भी प्रेसवातार्एं होंगी।

हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और हमें हरेक बूथ पर लगाने हैं 20 पेड़

उन्होंने कहा कि हमें जनता के बीच मोदी सरकार की हरेक उपलब्धियां बतानी हैं। लोगों को बताना है कि भाजपा सरकार में ही भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ और धारा 370 का खात्मा हुआ। उन्होंने पर्यावरण दिवस पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और हमें हरेक बूथ पर 20 पेड़ लगाने हैं। बड़ौली ने कार्यशाला में आए सभी कार्यकतार्ओं को पौधे भी वितरित किए। बड़ौली ने सभी लोगों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करने की अपील की।

Join The Conversation Opens in a new tab
×