हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि निर्माण सामग्री में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं पर चल रहे निर्माण कार्यों में निर्माण सामग्री के 48 सैंपल भरे गए, उनमें से 18 सैंपल फैल पाए गए। जिस पर जेई से लेकर चीफ इंजीनियर तक के 80 अधिकारियों को हरियाणा सिविल सेवा नियमावली धारा- 7 व 8 के तहत चार्जशीट किया गया।
सरकार किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेगी
श्रुति चौधरी आज यहां अपने निवास स्थान पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ परियोजनाएं पूरी होने की कगार पर थी। जब परियोजना पूरी होने को होती है तो अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ जाती है। बार-बार शिकायत मिलने पर विभाग की विजिलेंस विंग ने छापामारी की और सैंपलिंग ली। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की काफी पेमेंट हो चुकी थी।
ठेकेदारों से रिकवरी करने की संभावनाओं को तलाशा जायेगा
उन्होंने स्पष्ट किया कि ठेकेदारों से रिकवरी करने की संभावनाओं को तलाशा जायेगा। किसाऊ बांध परियोजना के बारे में पूछे जाने पर श्रुति चौधरी ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय परियोजना है। हरियाणा के लिए यह अति महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दो दिन पहले ही इस परियोजना की समीक्षा की थी। किसाऊ बांध से हरियाणा को सिंचाई के साथ-साथ पीने के पानी के लिए तथा पन-बिजली में हिस्सेदारी मिलनी है। इस बांध से हरियाणा को यमुना नदी में 709 क्यूसेक पानी मिलेगा।
केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सिंचाई मंत्री ने कहा....
केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सिंचाई मंत्री ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत प्रधानमंत्री मिला है। जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाना, तीन तलाक व ऑपरेशन सिन्दूर जैसे कठिन निर्णय लेना उनके मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?