मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज फतेहाबाद के गांव गोरखपुर से लुधियाना (पंजाब) जाते समय अनेक गांवों में काफिला रुकवाकर ग्रामीणों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को सुना। अचानक अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। ग्रामीण उनके सौम्य स्वभाव व सादगी के कायल हो गए। मुख्यमंत्री ने लोगों का हाल चाल जाना और युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
मुख्यमंत्री ने आम आदमी की तरह ग्रामीणों के बीच खड़े होकर बातचीत की
नायब सिंह सैनी ने अपना काफिला गांव जांडली खुर्द, चंद्रावल, भुना, लहरिया, टिब्बी, कुला, जाखल में रूकवा कर ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने आम आदमी की तरह ग्रामीणों के बीच खड़े होकर बातचीत की। लोगों का कहना था कि इस प्रकार मुख्यमंत्री का सादगी और अपनेपन के भाव के साथ उनसे मिलना उनके मिलनसार व्यक्तित्व की झलक दिखाता है।
सीएम का एक बेहद सादा अंदाज़ देखने को मिला
वहीं सीएम ने जब फतेहाबाद से कुला के रास्ते पंजाब जाते समय आमजन के पास अचानक काफिला रुकवाया तो सब हैरान रह गए। चूँकि इस दौरान सीएम का एक बेहद सादा अंदाज़ देखने को मिला। सीएम ने काफिला रुकवाकर लोगों को राम राम करते हुए कहा मेरे लायक कोई आदेश तो नहीं है ? सीएम का यह अंदाज आमजन को खूब भा गया। तालियां बजानी शुरू कर दी।
सीएम साहब रसूलपुर में मेडिकल कॉलेज बनना है जल्दी पत्थर रखने आओ जी
वहीं इस दौरान आम जन ने सीएम से कहा की कुला से जाखल रोड बनवा दीजिए तो सीएम ने कहा बन जल्दी बनवा दूंगा, तभी फिर दूसरे ग्रामीण ने कहा सीएम साहब रसूलपुर में मेडिकल कॉलेज बनना है जल्दी पत्थर रखने आओ जी, जमीन भी विभाग को भेज दी है। ग्रामीण ने कहा इस मेडिकल कॉलेज को फतेहाबाद वाले फतेहाबाद ले जाने की कोशिश कर रहे है तो सीएम ने कहा आप लोग जो चाहते है वह होगा। कॉलेज को रसूलपुर में बनाया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीण बहुत खुश हुए और सीएम से सेल्फी भी ली।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?