हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में बिजली का बिल भरने के लिए बिजली कार्यालयों में आने वाले बिजली उपभोक्ताओं को आराम से बैठने के लिए मूलभूत सुविधाएं मिलेगी। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। विज आज इस संबंध में मीडिया कर्मियों द्वारा बिजली के कार्यालयों में विभिन्न सुविधाएं मुहैया करवाने के तहत लिए गए निर्णय के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उपभोक्ता सरकार के लिए बहुत बड़ा कार्य कर रहा
उन्होंने कहा कि बिजली के बिल भरने के लिए आने वाला प्रत्येक व्यक्ति हमारा उपभोक्ता है क्योंकि वह सरकार के लिए बहुत बड़ा कार्य कर रहा है। इससे ऊर्जा विभाग संचालित हो रहा है और कर्मियों को वेतन व भत्तों का भुगतान किया जा रहा है। विज ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब कोई भी उपभोक्ता दुकान में जाता है तो वह दुकानदार उपभोक्ता को एयर कंडीशनर व पंखे के नीचे बैठाता है।
सभी उपभोक्ताओं को बैठने के लिए आरामदायक जगह बनाई जाए
उसी तरह, कोई भी बिजली का बिल भरने के लिए आता है तो वह सरकार के लिए बड़ा कार्य कर रहा है। अतः ऐसे सभी उपभोक्ताओं को बैठने के लिए आरामदायक जगह बनाई जाए, ऐसे उनके द्वारा निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किए गए हैं। इसके अलावा, वहां पर पेयजल व शौचालय इत्यादि की सुविधा भी होंगी।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?