सेक्टर-37 फरीदाबाद में रहने वाले डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल और डॉक्टर नेहा की बेटी अविका अग्रवाल ने नीट परीक्षा में देश में पांचवा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें मंत्री एवं स्थानीय विधायक राजेश नागर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आशीर्वाद दिलवाया है। इससे परिवार बड़ा खुश है। उनका कहना है कि सरकार हर क्षेत्र में अच्छा कर रही है जिसका लाभ हर व्यक्ति को प्राप्त है .मंत्री राजेश नागर ने बताया कि हमारे फरीदाबाद हरियाणा की बेटी अविका अग्रवाल को एनईईटी एमबीबीएस परीक्षा में देश में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
यह देख सुनकर अच्छा लगता है कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही
उन्हें 720 में से 680 अंक प्राप्त हुए हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। उनके परिजनों का मन था कि बिटिया को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आशीर्वाद दिलवाया जाए। जिस पर मैंने प्रयास किया और बहुत सहज सरल हृदय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेटी को खूब आशीर्वाद दिया और जीवन में इसी प्रकार आगे बढऩे की प्रेरणा दी। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि अविका अपने परिवार के साथ मेरी विधानसभा क्षेत्र के हेमिल्टन हाइट, सेक्टर 37 फरीदाबाद में रहती हैं और उनके परिजन डॉक्टर हैं। मैं भी अभी का और उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह देख सुनकर अच्छा लगता है कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
डॉक्टर इंजीनियर से लेकर हवाई जहाज तक उड़ने का काम कर रही बेटियां
बेटियां अब किसी से काम नहीं हैं। वह डॉक्टर इंजीनियर से लेकर हवाई जहाज तक उड़ने का काम कर रही हैं। सरकार और प्रशासन में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। मेरी तो सभी से अपील है कि बेटियों को खूब पढ़ाएं जिससे कि वह आगे बढ़ सकें और देश समाज का नेतृत्व कर सकें। उन्होंने बताया कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, बिजली आदि हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिसका लाभ आज हर वर्ग को मिल रहा है और उसके सुखद नतीजे सामने आ रहे हैं।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश