पंचकूला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि इस बार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में होने वाले जिला स्तरीय समारोह को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। हरियाण के शहरी, स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। योग दिवस पर ना केवल संगीतमय योग प्रस्तुतियां होगी बल्कि जाने माने संगीतकार सुभाष घोष शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम स्थल को गुंजायमान करेंगे। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार का कार्यक्रम भव्य और दिव्य होगा।
हजारों की संख्या में लोगों ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया
उन्होंने बताया कि 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले के लोगों में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए विशेष अभ्यास वर्ग आयोजित किए गए, जिनमें हजारों की संख्या में लोगों ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया है। जिला वासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिले वासियों से अपील की है कि वे सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और योग को अपने जीवन में शामिल करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने इस बार के योग दिवस समारोह को लेकर एक नया स्लोगन दिया है- योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा।
नशे को जड़ से उखाड़ फेकने का संकल्प
उन्होंने लोगों से अपील की कि हम स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और प्रदेश से नशे को जड़ से उखाड़ फेकने का संकल्प लेकर योग दिवस समारोह में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योग दिवस में सम्मलित होकर योग से तन को स्वस्थ और शास्त्रीय संगीत से मन को स्वस्थ करें। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि 21 जून को होने वाले योग दिवस समारोह की फाईनल रिहर्सल 20 जून को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में सुबह 6 बजे हुई।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?