सोमवार को परिजन इंसाफ के लिए समालखा चौकी पुलिस से असंतुष्ट होकर डीएसपी नरेंद्र कादियान के पास में पहुंचे और निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। मृतक बच्चे के पिता सुशील नें आरोप लगाते कहा समालखा चौकी पुलिस के द्वारा बच्चों की मौत को लेकर मुख्य आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्यवाही पर आरोप लगाते हुए मामले की लीपापोती कर दबाने की बात कही।
रिक्शा चालक ने बेटे मानव को टक्कर मार दी
ज्ञात रहे कि सुशील समालखा में इंडस्ट्रियल एरिया एक किराए के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है। उसका बेटा मानव उम्र करीब 6 वर्ष घर के बाहर गली में खेल रहा था। जहां एक ई रिक्शा चालक सामान उतारने के लिए आया था। रिक्शा चालक ने बेटे मानव को टक्कर मार दी। मौके पर टक्कर से बेटे का काफी खून बह चुका था। रिक्शा चालक काफी देर बाद बच्चों को उठाकर सरकारी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर्मचारियों ने धमकाते हुए 10 से ₹15000 लेकर समझौता करने का दबाव बनाया
मृतक बच्चे के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल में पहुंची पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए हमारी एक नहीं सुनी और धमका कर कोरे कागज पर हमसे अंगूठा लगवा लिया। मैं एक अनपढ़ इंसान हूं मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं। मुझे नहीं पता पुलिस ने कोरे कागज पर क्या कुछ लिखा है। परिजनों ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने धमकाते हुए 10 से ₹15000 लेकर समझौता करने का दबाव बनाया।
निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी
उन्होंने कहा कि उन्होंने बार-बार पुलिस से रिक्शा चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की अपील की पर पुलिस ने रिक्शा चालक खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की और उसे जाने दिया। समालखा डीएसपी से जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई है। सुशील निवासी गांव बाहरीपुर जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश है। हाल निवासी समालखा इंडस्ट्रियल एरिया में रहते हैं। 19 जून को उनके एक बच्चे का ई रिक्शा चढ़ाने से मौत हो गई थी। जिसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?