हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में असामाजिक तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है और मुख्यमंत्री नायब सैनी साफ कर चुके हैं कि या तो बदमाश हरियाणा छोड़ दें या फिर सरकार उन्हें नहीं छोड़ेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बयान को लेकर भी कैबिनेट मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं और सरकार का भी हिस्सा रहे हैं।
कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर
अगर उन्हें यह पता है कि यह अधिकारी बदमाशों के साथ मिलीभगत किए हुए हैं तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई करवाएं, क्योंकि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आज रोहतक पहुंचे और उन्होंने पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी के निधन और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवंती के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक जताया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार अपराध को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और आए दिन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, जो अपराध पर शिकंजा कसने तक जारी रहेगी
गुरुग्राम और सोनीपत में पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई, जो अपराध पर शिकंजा कसने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बदमाशों के लिए कोई भी जगह नहीं है और मुख्यमंत्री ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को फ्री हैंड कर रखा है, सीएम ने साफ-साफ संदेश दिया है कि बदमाश हरियाणा छोड़ दें, अन्यथा सरकार नहीं छोड़ेगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग नए तरीके से काम करने में लगा हुआ है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?