loader
The Haryana Story | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में पलवल जिला के लोगों की चर्चा भी अवश्य करेंगे :  गौरव गौतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में पलवल जिला के लोगों की चर्चा भी अवश्य करेंगे : गौरव गौतम

'मन की बात' केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह पूरे देश और जनता का कार्यक्रम

हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और पूरी दुनिया में भारत की सफलता की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह पूरे देश और जनता का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और दुनिया के कोने-कोने से प्रेरणादायक बातें साझा करते हैं, जो सभी को उत्साहित और प्रेरित करती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में पलवल जिला के लोगों की चर्चा भी अवश्य करेंगे

खेल राज्य मंत्री रविवार को पलवल में पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 123 वां संस्करण को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि वे हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम अवश्य सुनते हैं, जिससे उन्हें प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि मन की बात सुनने के लिए हर किसी में उत्साह रहता है। उन्होंने कहा कि पलवल के लोग यदि समाज हित में अच्छा कार्य करें और किसी के लिए प्रेरणा बने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में पलवल जिला के लोगों की चर्चा भी अवश्य करेंगे। 

हमारा देश भारत विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भारत विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विकसित और आत्मनिर्भर भारत विजन देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए सरकार का दूरदर्शी विजन है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि हम सभी के सामूहिक प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत 2047 तक अवश्य ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनेगा। 

लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के सम्मान का संकल्प दोहराया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के शारीरिक और मानसिक लाभों को बताया और योग को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया। भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आस्था की शक्ति को रेखांकित किया। खेलों के माध्यम से युवाओं की शक्ति को उजागर करते हुए बोडोलैंड के युवाओं की सराहना की और बताया कि किस प्रकार Bodoland CEM Cup एकता और आशा का प्रतीक बन चुका है। आपातकाल जैसे काले अध्याय को याद करते हुए लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के सम्मान का संकल्प दोहराया। यह कार्यक्रम प्रेरणादायक था, जो हर भारतीय को राष्ट्र निर्माण, संस्कार और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करता है। मंत्री ने कहा हम सबका दायित्व है कि इन संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाएं और भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाएं।

Join The Conversation Opens in a new tab
×