हरियाणा के जींद जिले के गांव काबरछा में रंजिश के चलते शनिवार रात को चाकू से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। रविवार को उचाना थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गांव काबरछा निवासी प्रीतम (30) और मनीष के बीच कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी। तभी से मनीष गांव के ही प्रीतम से रंजिश रखे हुए था। शनिवार रात को मनीष अपनी दुकान से खेत की तरफ जा रहा था। तभी मनीष व अन्य ने प्रीतम पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रीतम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रीतम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया।
छाती, गर्दन, पेट पर चाकू से 20 वार किए
मृतक पूर्व सरपंच का बेटा था और उसकी तीन और डेढ़ साल की दो बेटियां हैं। जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। प्रीतम खेती का काम करता था और गांव में हरित करियाणा स्टोर किया हुआ है। बीते कल शाम करीब 8 बजे दुकान से प्रीतम खेत पर जा रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद मनीष व दो अन्य युवकों ने प्रीतम को पकड़ लिया और छाती, गर्दन, पेट पर चाकू से 20 वार किए। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई मोहन की शिकायत पर मनीष को नामजद कर के दो अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उनका आरोपियों के साथ बोलचाल तक नहीं था
मोहन ने बताया कि उनकी मनीष के साथ किसी तरह की रंजिश भी नहीं थी। उनका आरोपियों के साथ बोलचाल तक नहीं था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उचाना थाना प्रभारी बलवान ने बताया कि पुलिस ने हत्या के इस मामले में गांव के ही मनीष को नामजद कर के दो अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना