घरौंडा हलके में निरंतर विकासकार्यों की झड़ी लगी हुई है। हलके को नित नई-नई परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को 2 करोड़ 12 लाख रुपये की चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गांव डबरकी पार (जम्मुखाला) और सुभरी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां विकास परियोजनाओं कि शिलान्यास किया गया। गांव सुभरी और डबरकी पार (जम्मुखाला) के लोगों ने मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया। उन्होंने डबरकी पार (जम्मुखाला) में नगर खेड़ा से यमुना बांध तक रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
रास्ते का निर्माण कार्य एक साल में पूरा किया जाएगा
पैंतीस सौ फुट लंबे इस रास्ते के निर्माण पर 1 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च होंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से बनवाए जाने वाले इस रास्ते का निर्माण कार्य एक साल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने जम्मुखला/डबरकी गांव में 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भी शिलान्यास किया। इसमें हॉल, शौचालय, चार दीवारी आदि का निर्माण कराया जाएगा। कार्य एक साल के अंदर पूरा किया जाएगा। गांव सुभरी में दो परियोजनाओं का किया शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सुभरी गांव में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की चारदीवारी और एसएचजी की महिलाओं के लिए हॉल का भी शिलान्यास किया।
सरकार मातृ शक्ति की आमदन बढ़ाने के प्रति गंभीर
इन पर क्रमश: बीस और आठ लाख रुपये की लागत आएगी। दोनों का निर्माण कार्य तीन महीने में पूरा किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि हलके के हर गांव में महिलाओं के लिए अलग चौपाल/भवन बने। कई गांवों में ये बनाए जा चुके हैं। दिसंबर 2026 तक हर गांव में महिला चौपाल बनवा दी जाएंगी। इससे महिलाओं को बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करने की सुविधा हासिल हो सकेगी। सरकार मातृ शक्ति की आमदन बढ़ाने के प्रति गंभीर है।
घरौंडा में 3 करोड़ से बनने वाले ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य आरंभ हो चुका
स्वयं सहायता समूह (एसएसजी) की महिलाओं के लिए घरौंडा में 3 करोड़ से बनने वाले ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है। इसके लिए 1 एकड़ जमीन पंचायत से ली गई थी। यह प्रशिक्षण संस्थान डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां एसएचजी की महिलाएं अपने उत्पादों के लिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। बाजार की मांग अनुसार तैयार किए जाने वाले उत्पादों से उनकी आय में इजाफा होगा। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि हलके में रिंग रोड और मेडिकल यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य जारी है