हरियाणा के पानीपत की एक कॉलोनी निवासी महिला की गर्भपात करवाने के दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की मौत कैराना में एक झोला छाप डॉक्टर द्वारा गैर कानूनी गर्भपात के कारण हुई। गर्भपात के बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। बता दें कि अल्ट्रासाउंड जांच में सामने आया कि गर्भपात के दौरान महिला का गर्भाशय और आंत फट गए थे, जिससे ज्यादा ब्लीडिंग होती रही और इंफेक्शन हो गया। जिस वजह से महिला को बचाया नहीं जा सका।
जानकारी उसने अपनी एक सहेली को दी, जिसने चुपके से गर्भपात कराने को कहा
वहीं गुस्साए परिजनों ने कैराना में झोला छाप डॉक्टर के क्लिनिक पर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर कैराना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन का निकाह यूपी के एक जिले में हुआ था। उसके जीजा बाहर काम करते हैं। उसकी बहन तीन महीने की गर्भवती थी, जिसकी जानकारी उसने अपनी एक सहेली को दी, जिसने चुपके से गर्भपात कराने को कहा।
कैराना में एक झोला छाप डॉक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भपात करवाया
सहेली और दो युवकों ने 3 जुलाई को उसकी बहन को कैराना में एक झोला छाप डॉक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भपात करवाया। गर्भपात के बाद महिला के पेट में दर्द हुआ तो परिजनों ने उससे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अल्ट्रासाउंड जांच में पता चला कि गर्भपात के दौरान महिला का गर्भाशय और आंत फट गए थे जिससे अधिक मात्रा में खून बह गया। हालत बिगड़ने पर उससे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया , लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?