हरियाणा सरकार द्वारा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए यादवेंद्र गार्डन पिंजोर में 32 वां राज्य स्तरीय आम मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में उद्यान विभाग द्वारा बागवानी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रगतिशील किसान जितेंद्र सिंह गिल को राज्य स्तरीय आम रत्न पुरस्कार व 11 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। इस मेले में प्रदेश भर से अनेक प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया था। इस मेले में मुख्यमंत्री के हल्का लाडवा के प्रगतिशील किसान जितेंद्र सिंह गिल को श्रेष्ठ किस्म के आम उत्पादन करने में सराहनीय कार्य करने के लिए स्तरीय आम रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रमाणपत्र, शिल्ड और 11 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया
उन्हें प्रमाणपत्र के अलावा शिल्ड और 11 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। जितेन्द्र सिंह गिल ने बताया कि उनके परिवार को शुरू से ही बागवानी का शौक है जिसमें वे विभिन्न फलों की किस्मों को लेकर प्रयास करते है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बाग से उत्पादित हुई विभिन्न प्रकार की आम की किस्म की प्रदर्शनी लगाई। उनके बाग की किस्मों से उत्पादित श्रेष्ठ आम की फसलों के कारण प्रदेश सरकार ने उन्हें आम रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है जिसकी उन्हें बहुत खुशी है।
किसानों से अपील भी करते हुए कहा कि वे कम से कम एक किले में बागवानी आवश्यक करें
उन्होंने कहा कि इसका सारा श्रेय हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं को जाता है जिनसे प्रेरित होकर ही वे यह इनाम जीतने में कामयाब हुए है। उन्होंने बताया कि उन्होंने उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र लाडवा से बागवानी की ट्रेनिंग भी ली है जिससे उन्हें बागवानी की काफी जानकारी मिली। उन्होंने किसानों से अपील भी करते हुए कहा कि वे कम से कम एक किले में बागवानी आवश्यक करें। बागवानी से उन्हें जहां ज्यादा मुनाफा होगा वहीं यह पानी और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी सहायक साबित होगा।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश