कैथल की स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा पूंडरी क्षेत्र से ट्रक में नशा तस्करी कर रहे एक आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 242 किलो 56 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद अपनी पुलिस टीम के साथ शाम के समय गश्त दौरान गुरु ब्रह्मानंद चौक पूंडरी के पास मौजूद थे। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एनएच 152 डी मोहना पुल के नीचे एक ट्रक नंबर HR 64A 0665 मार्का अशोका ली लैंड खड़ा है। जिसमें एक व्यक्ति बैठा हुआ है तथा ट्रक में नशीला पदार्थ डोडा पोस्त लिए हुए है। तुरंत रेड करके उक्त व्यक्ति को भारी मात्रा में डोडा पोस्त सहित काबू किया जा सकता है।
16 कट्टों से 242 किलो 56 ग्राम डोडा पोस्त बरामद
सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी पूर्वक कार्यवाही करते हुए मोहना एनएच 152 डी पुल के नीचे से उक्त ट्रक चालक को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान निलोखेड़ी जिला करनाल निवासी स्वर्ण सिंह उर्फ चौंजी के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरविंद्र के समक्ष ली गई तलाशी दौरान ट्रक के कंटेनर में इलेक्ट्रॉनिक सामान लोड पाया गया तथा कंटेनर में सामान के ऊपर खाली जगह में 16 प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए। जो 16 कट्टों से 242 किलो 56 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था
आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई तरसेम सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके बरामद डोडा पोस्त व ट्रक को जब्त कर लिया गया। बरामद नशे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश से उक्त नशीला पदार्थ लेकर आया है। इससे पूर्व आरोपी को करनाल पुलिस द्वारा वर्ष 2023 दौरान असंध थाना क्षेत्र से 5 किलो डोडा पोस्त सहित पकड़ा गया था, जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। आरोपी करीब 2 साल से नशीला पदार्थ तस्करी का काम कर रहा है। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?