जींद जिले के जामनी गांव से संबंध रखने वाले पंचकूला में तैनात सीनियर औषधि नियंत्रण अधिकारी सुरेश चौधरी को ड्रग नियंत्रण में सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्र का सर्वश्रेष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी का पुरस्कार मिला है। सुरेश चौधरी को यह पुरस्कार ड्रग नियंत्रण में सराहनीय कार्य के लिए दिया गया है। उन्होंने ड्रग नियंत्रण में सराहनीय कार्यो के चलते ना केवल-देश-प्रदेश, बल्कि जींद जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
कोविड के मुश्किल दौर में मरीजों तक पहुंचे थी ऑक्सीज़न
उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी के मुश्किल दौर में सुरेश चौधरी ने हिसार में पोस्टिंग के दौरान मेडिकल आक्सीजन को कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध करवाने में बेहतरीन भूमिका निभाई। इसके अलावा औषधि नियंत्रण अधिकारी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान में काबिले तारिफ काम किया है। इस दौरान सुरेश चौधरी को तत्कालीन उपायुक्त तथा अनेक संस्थाएं भी सम्मानित कर चुकी है।
आज भी सुरेश चौधरी की 'इस खास' बात को याद करता है जींद
इतना ही नहीं कोविड-19 के दौरान नकली सैनेटाइजर पर सुरेश चौधरी ने पहली एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके चलते उनका नाम सुर्खियों मेंं आया था। यही नहीं 2012-13 में जींद में तैनाती के दौरान सभी दवा की दुकानों के बाहर दवाइयों की गुणवत्ता व मिट्टी से बचाव के लिए पहली बार ग्लास व एल्युमिनियम के गेट लगे थे। जिसको आज भी पूरा जींद याद करता है। सुरेश चौधरी की पहचान एक ऊजार्वान अधिकारी के रूप में जानी जाती है। जहां भी जाते हैं लोग नशे की दवा रखने से डरते हैं।
ड्रग नियंत्रण में सराहनीय कार्य के लिए 'राष्ट्र का सर्वश्रेष्ठ' औषधि नियंत्रण अधिकारी का ये पुरस्कार मिला
जानकारी मुताबिक हैदराबाद में इंडियन ड्रग कंट्रोल ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएसन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सीनियर औषधि नियंत्रण अधिकारी सुरेश चौधरी को ड्रग नियंत्रण में सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्र का सर्वश्रेष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी का ये पुरस्कार मिला है। इस अवसर पर ड्रग कंट्रोल आफिसर वेलफेयर एसोसिएसन इंडिया के उप प्रधान ललित गोयल, सोनीपत के सीनियर ड्रग अधिकारी एवं डीसीओआइडब्लूए ओरगनाइजिंग सचिव राकेश दहिया, ज्वाइंट कमिश्रर एफडीए हरियाणा मनमोहन तनेजा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बेटी बचाओ, बेटी पढाओ तथा ड्रग्स नियंत्रण पर उम्दा कार्य किये
बता दें कि फार्मेक्सिल कंपनी के चेयरमैन निमित जोशी, फोरमर डीसीजीइआइ जीएन सिंह, जेडीसीआई सीडीएससीओ रंगा चंद्रा शेखर ने सुरेश चौधरी को इस पुरस्कार से नवाजा। सुरेश चौधरी ने ना केवल एनडीपीएस एक्ट के मामलों में सराहनीय कार्य किये बल्कि उन्होंने हिसार में रहते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढाओ तथा ड्रग्स नियंत्रण पर उम्दा कार्य किये। सुरेश चौधरी की इस उपलब्धि पर जींद जिले के लोग फूले नहीं समा रहे।