हरियाणा के किसानों को जल्द ही खाद के लिए लंबी लाइनों में लगने से राहत मिलने वाली है। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि अब राज्य में खाद वितरण को पूरी तरह डिजिटल किया जा रहा है। 31 जुलाई से पहले तक, किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से खाद की खरीद कर सकेंगे।
वर्तमान में सिस्टम की विभिन्न खामियों को दूर करने के लिए ट्रायल जारी
मंत्री राणा ने बताया कि इस नई व्यवस्था से किसान राज्य के किसी भी हिस्से से ऑनलाइन माध्यम से खाद प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिस्टम की विभिन्न खामियों को दूर करने के लिए ट्रायल जारी है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। राज्य में बारिश के चलते खाद की मांग में बढ़ोतरी हुई है। मंत्री राणा ने कहा कि डीएपी और यूरिया की लगातार आपूर्ति ट्रेनों के जरिए हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में खाद की कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी।
प्रयास किए जा रहे हैं कि कोई भी किसान खाद से वंचित न रहे
खाद वितरण को लेकर सरकार ने एक नया संतुलन स्थापित किया है। पहले जहां 40% खाद को-ऑपरेटिव सोसाइटी को दी जाती थी, अब इसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। शेष 50% खाद प्राइवेट विक्रेताओं और आढ़तियों को दी जा रही है। मंत्री ने माना कि कुछ स्थानों पर खाद वितरण के समय भीड़ की स्थिति बनती है, जिससे भ्रम फैलता है। लेकिन सरकार और विभाग लगातार किसानों से संपर्क में हैं और प्रयास किए जा रहे हैं कि कोई भी किसान खाद से वंचित न रहे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?