हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा अनेक मंत्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल घोष के आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक शिष्टाचार निभाया गया। इसके बाद हरियाणा राजभवन में विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रो. असीम कुमार घोष एक अनुभवी नेतृत्वकर्ता हैं। हरियाणा जैसे प्रगतिशील राज्य को उनकी कर्मठता, दूरदर्शिता और प्रशासनिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के अनेक मंत्री, कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
प्रो. घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी की प्रगतिशील पहलों को समर्थन और प्रोत्साहन देने आए हैं...
हरियाणा के मनोनीत राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष एवं उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष आज हरियाणा राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रो. घोष ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रगतिशील पहलों को समर्थन और प्रोत्साहन देने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ मिलकर हरियाणा में समाज के गरीब और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को धैर्यपूर्वक सुनने और उनके विचारों और दृष्टिकोणों को समझने की भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के साथ हरियाणा राजभवन में राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष का स्वागत किया
उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि मुख्यमंत्री को विपक्ष के विचारों से अवगत कराया जाए। इससे पहले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ हरियाणा राजभवन में मनोनीत राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष का स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में बंडारू दत्तात्रेय का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रो. अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश