loader
The Haryana Story | प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को जल्द किया जाएगा पूरा, योजनाबद्ध तरीके से लगातार भर्ती प्रक्रिया जारी

प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को जल्द किया जाएगा पूरा, योजनाबद्ध तरीके से लगातार भर्ती प्रक्रिया जारी

मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली कार्यालय पर आए जनमानस की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यालय पर ही विभिन्न विकास कार्यों की शिलापट सरपंचों को सौंप कर शिलान्यास भी किया। वहीं धन्यवाद दौरे के अंतर्गत आज अटेली विधानसभा के गांव नावदी में पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में ग्राम वासियों के साथ धर्मशाला प्रांगण में पौधा रोपण भी किया। 

सरकार चिकित्सकों की भर्ती पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही

मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार चिकित्सकों की भर्ती पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है और इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से लगातार भर्ती प्रक्रिया जारी है।

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता

उन्होंने यह बात आज अटेली विधानसभा क्षेत्र के खेड़ी व नावदी गांवों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित करते हुए कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार चिकित्सकों की नई भर्तियां कर रहा है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सके।

...ताकि योग्य चिकित्सक जल्द से जल्द अपनी सेवाएं देना शुरू कर सकें

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और जल्द हो ताकि योग्य चिकित्सक जल्द से जल्द अपनी सेवाएं देना शुरू कर सकें। उन्होंने ग्राम पंचायत कांटी के भवन में चल रही पीएचसी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी मंजूरी आ चुकी है। अब यह जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम हो चुकी है। अगले सप्ताह में निशानदेही करवाकर चीफ आर्किटेक्ट के पास फाइल जाएगी।

Join The Conversation Opens in a new tab
×