हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश सरकार में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनका समाज के सभी वर्गों को बराबर फायदा मिल रहा है। नरवाना के प्रत्येक नागरिक को चिकित्सा, शिक्षा और सुरक्षा सहित प्रत्येक सुविधा का लाभ मिले, उसके लिए वे प्रयासरत हैं। बेदी ने शनिवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव सच्चा खेड़ा में धन्यवादी दौरे के दौरान विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने शनिवार देर सायं गांव सच्चा खेड़ा में लगभग 5 करोड़ 25 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा करते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
नरवाना विधानसभा क्षेत्र आने वाले समय में विकास कार्यों में अग्रणी रहेगा
उन्होंने गांव सच्चा खेड़ा से दबलैन तथा मंगलपुर तक दो सड़कों के विस्तारीकरण एवं निर्माण के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपए, गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 51 लाख रुपये तथा उपस्वास्थ्य केंद्र व दो चौपालों के निर्माण हेतु लगभग 88 लाख रुपये की घोषणा की है। उन्होंने ग्रामीणों को सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि गांव में जितने भी कार्य अभी बाकी हैं, उनके एस्टीमेट जल्द तैयार करवाकर संबंधित विभाग को भिजवा दें। उनको भी पूरा करवाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र आने वाले समय में विकास कार्यों में अग्रणी रहेगा।
गांवों का विकास भी शहरी तर्ज पर किया जाएगा
बेदी ने आगामी 17 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नरवाना मेला मंडी में प्रस्तावित विकास रैली की में गांव से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हल्का वासियों को विकास के मामले में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए वे स्वयं हैं। वे हर समय क्षेत्र व क्षेत्रवासियों के उत्थान की ही सोचते हैं। इस दिशा में सकारात्मक कदम भी उठाए जाएंगे। गांवों का विकास भी शहरी तर्ज पर किया जाएगा।
लगातार उन्हें जनसेवा का जो मौका दिया इस पर सरकार पूर्णतया खरी उतरेगी
उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने केन्द्र व राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व पर विश्वास जताया और लगातार उन्हें जनसेवा का जो मौका दिया इस पर सरकार पूर्णतया खरी उतरेगी। सरकार द्वारा लगातार ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका फायदा सीधा लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। जनता की सेवा करना जनप्रतिनिधि की होती है जिम्मेदारी, सामुहिक एवं निजी कार्यों में करे पूरा सहयोग उन्होंने कहा कि जनता के प्रतिनिधि की जिम्मेदारी बनती है कि वह हलका की जनता की सेवा करे। उनके हर प्रकार की सामुहिक और निजी कार्यों में पूर्ण सहयोग दें और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहे।