अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। हरियाणा के करनाल जिले के युवक संजीव की वहां अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह घर से खाना लेने निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसे निशाना बना लिया गया। संजीव 2016 में डंकी रूट से अमेरिका गया था और अब वहां का स्थायी नागरिक बन चुका था। उसकी दो दिन बाद भारत वापसी की फ्लाइट थी, लेकिन उससे पहले ही यह सनसनीखेज वारदात हो गई।
4 दिन बाद भारत लौटने वाला था संजीव
मृतक युवक की पहचान करनाल के हथलाना गांव निवासी 32 वर्षीय संजीव के रूप में हुई है। वह डंकी रूट के जरिए वर्ष 2016 में अमेरिका गया था। वहां कई वर्षों की मेहनत के बाद उसे ग्रीन कार्ड प्राप्त हुआ और वह कानूनी रूप से अमेरिका का स्थायी नागरिक बन गया था। परिजनों के अनुसार संजीव चार दिन बाद भारत आने वाला था और उसकी फ्लाइट भी बुक थी। लेकिन उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।
छोटे भाई ने दी परिवार को सूचना, पसरा मातम
संजीव की हत्या की जानकारी उसके छोटे भाई ने परिजनों को दी। जैसे ही यह खबर करनाल स्थित परिवार को मिली, पूरे घर में कोहराम मच गया। परिवार इस हादसे से बेहद सदमे में है।
कैलिफोर्निया पुलिस ने जांच शुरू की
घटना की जानकारी मिलते ही कैलिफोर्निया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
करनाल के सेक्टर-32 में रहता है परिवार
संजीव का परिवार फिलहाल करनाल के सेक्टर-32 में रह रहा है। वह अमेरिका में मेहनत कर अपने परिवार को बेहतर जीवन देने का सपना देख रहा था, लेकिन उसकी यह यात्रा अचानक दर्दनाक अंत पर पहुँच गई।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?