loader
The Haryana Story | परीक्षार्थी बोले-सीएम साहब ने मौज करा दी...'थैंक्यू मुख्यमंत्री जी'...सुविधाओं का रखा ख्याल, नायब सैनी ने कर दिया कमाल

परीक्षार्थी बोले-सीएम साहब ने मौज करा दी...'थैंक्यू मुख्यमंत्री जी'...सुविधाओं का रखा ख्याल, नायब सैनी ने कर दिया कमाल

परीक्षार्थियों ने की प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की जमकर प्रशंसा,आने जाने से लेकर, जलपान की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर परीक्षार्थी हुए खुश

परीक्षा केंद्र का दौरा करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

प्रदेश भर में इस बार CET की परीक्षा एक उत्सव की तरह नजर आ रही है। 14 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों से आवेदन किया था, जिसमे से कुछ त्रुटियों की वजह की कुछ आवेदन निरस्त किये गए, जिसके चलते करीब साढ़े 13 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। सरकारी द्वारा की गई व्यवस्थाओं की खूब सराहना की जा रहे है। दिव्यांग अभ्यर्थी हो या, महिला, या हो युवा सब सरकार का तहे दिल से आभार जता रहे है। हर जिले में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।

पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में एक और मजबूत पहल

शनिवार को पानीपत जिला में सीईटी का पेपर देने पहुंचे अन्य जिलों के परीक्षार्थियों ने प्रदेश सरकार की जमकर सराहना की और दी गई सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद भी किया। यह कदम राज्य सरकार द्वारा युवाओं की सुविधा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में एक और मजबूत पहल है। शनिवार को सुबह के सत्र में कुल 7 हजार 292 परीक्षार्थी में से 5709 परीक्षार्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने के लिए पहुंचे। सुबह के सत्र में 1583 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दोपहर के सत्र में कुल 7 हजार 86 परीक्षार्थियों में से 5 हजार 427 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 1659 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

जिला प्रशासन द्वारा हर एक परीक्षार्थी का पूरा ध्यान रखा गया

मुख्यमंत्री नाथ सिंह सैनी के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा हर एक परीक्षार्थी का पूरा ध्यान रखा गया है। कोई भी परीक्षार्थी सुविधा से वंचित ना रहे। शनिवार को जींद जिले से आने वाले परीक्षार्थी मडलौडा से होते हुए पानीपत के सैक्टर 13-17 में पहुंचें। जहां से उन्हें बसों के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों तक ले जाया गया। इसके लिए बसों के 8 कलस्टर बनाए गए थे। जिनके तहत करीब हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचें। जो परीक्षार्थी दूसरे राज्यों से आएं। उनके लिए भी रोडवेज द्वारा बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर बसों, थ्री व्हीलर व अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई थी।पानीपत से सोनीपत के लिए परीक्षा देने के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी बसों की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए नया व पुराना बस अड्डा, समालखा, मडलौडा, इसराना, बापौली, कुराना, बबैल, चुलकाना, सनौली, उरलाना खुर्द में व्यवस्था की गई थी।

रात्रि विश्राम हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवासीय व्यवस्था भी की गई

सीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा नि:शुल्क बस सेवा का प्रबंध किया जाना भी सरकार की बहुत बड़ी पहल है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए थे जो 24 घंटे सेवा में रहेंगे। रात्रि विश्राम हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवासीय व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा को भी लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से सजग रहा और सुरक्षा के पूरी तरह इंतजाम किए गए थे। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह बार-बार फीडबैक भी ले रहे थे। 

जिला प्रशासन की दिव्यांग परीक्षाओं पर विशेष नजर रही

डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने पानीपत में भिवानी जिले से परीक्षा देने आए मात्र एक परीक्षार्थी का भी पूरा ख्याल रखा और उसके आवागमन से लेकर जलपान इत्यादि की पूरी व्यवस्था देखी। जिला प्रशासन की दिव्यांग परीक्षाओं पर विशेष नजर रही और जिले के सभी 649 दिव्यांगों की सहायता के लिए पटवारी व ग्राम सचिवों लगाया गया था। जिला प्रशासन के साथ साथ परीक्षाओं के सहयोग के लिए सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हाथ बढ़ाया और खुले तौर पर सहायता की।

पुलिस के 774 जवान व अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंप तैनात किया गया

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने एडीसी डॉ पंकज यादव के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार 26 जुलाई की सीईटी परीक्षा जिला के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला में परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए पुलिस के 774 जवान व अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंप तैनात किया गया था। 

सुबह 7 बजे से ही सभी जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी स्थान पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे थे। इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार सैनी को कड़े निर्देश दिए गए थे कि परीक्षा के दौरान शहर व आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से सुचार और सुदृढ रखें, ताकि आने जाने वाले विद्यार्थियों एव आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ने भूलवश रास्ता भटकी अन्नू को उसके सही सेंटर पर पहुंचाने का काम किया

परीक्षार्थियों की मदद के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश आज की पहली शिफ्ट में भिवानी में परीक्षा देने पहुंची जिला हिसार से गांव थुराना निवासी अन्नू के लिए वरदान साबित हुआ। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ने भूलवश रास्ता भटकी अन्नू को उसके सही सेंटर पर पहुंचाने का काम किया। इस पर लड़की ने जिला प्रशासन का आभार जताया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ अन्य विभागों के सभी अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में उनकी मदद करें। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार परीक्षार्थियों की मदद के लिए दिए गए निर्देश हिसार जिला के गांव थुराना निवासी अन्नू पुत्री सुशील शर्मा के लिए वरदान बना। 

रिजर्व में तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने अन्नू को रोते हुए देखा और उससे बात की

अन्नू का सुबह की शिफ्ट में सेक्टर 13 स्थित चौ. बंसीलाल कॉलेज में सेंटर था, लेकिन भूलवश वह गांव प्रेम नगर स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के सामने पहुंच गई। ऐसे में अन्नू घबरा गई। वहां पर रिजर्व में तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने अन्नू को रोते हुए देखा और उससे बात की। तब वहीं पास में ही खड़े अन्नू के ताऊ ने बताया कि वे गलती से प्रेम नगर पहुंच गए। इस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने अन्नू और उसके ताऊ को गाड़ी में बैठाया और तुरंत प्रभाव से उसके निर्धारित परीक्षा केंद्र चौ. बंसीलाल कॉलेज पर पहुंचाया। शटल बस सेवा से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे परीक्षार्थी परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ अपने चेहरों पर खुशी के भाव लेकर बसों में सवार हुए। वहीं दूसरी ओर शहर में सातों रूटों पर शटल बस सेवा चली, जिनके माध्यम से परीक्षार्थी अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। इसके अलावा, ग्रामीण अंचल से अनेक परीक्षार्थियों को ग्राम सचिवों ने उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का काम किया। 

लोगों ने पहली बार देखा कि सरकारी अमला बच्चों को घर से लेकर परीक्षा केंद्र तक कैसे मदद के लिए खड़ा था

दिव्यांग परीक्षार्थी भी भिवानी में बनाए गए विभिन्न 56 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। पंचायत विभाग को इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे दिव्यांगजनों को उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद करें। इसके लिए ग्राम सचिवों की ड्यूटी लगाई गई। परीक्षार्थी बोले-सीएम साहब ने मौज करा दी... सीईटी की परीक्षा में आए परीक्षार्थी व उनके साथ आए अभिभावक सरकारी इंतजाम से खुश नजर आए। लोगों ने पहली बार देखा कि सरकारी अमला परीक्षा दिलवाने के लिए बच्चों को घर से लेकर परीक्षा केंद्र तक कैसे मदद के लिए खड़ा था। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने से लेकर परीक्षा समाप्ति के बाद घर पहुंचने तक सरकारी इंतजाम से खुश नजर आए लोगों ने कह दिया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौज करवा दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह अच्छी सुविधा दी है उसके लिए उनका बहुत धन्यवाद करते हैं। 

केंद्र के अंदर भी पूरा वातावरण व्यवस्थित था

परीक्षा केंद्र के अंदर भी पूरा वातावरण व्यवस्थित था। बड़े ही शांत एवं सहज भाव से उन्होंने परीक्षा दी है। परीक्षा के आयोजन को जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार एक उत्सव के तौर पर लिया और तमाम तैयारियों को बड़े ही अनुशासित एवं व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया गया। सरकार व जिला प्रशासन के इंतजाम से उत्साहित परीक्षार्थी व उनके अभिभावक गदगद नजर आए और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे।

मानवता और दरियादिली की मिसाल 

जिला पलवल में मानवता और दरियादिली की मिसाल पेश करते हुए तीन महिला सीईटी परीक्षार्थियों सहित एक महिला अटेंडेंट को पुलिस अधीक्षक की गाड़ी में बैठा कर पलवल शहर में बनाए गए धर्म पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र तक निर्धारित समय पर पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही ट्रांसपोर्ट सहित अन्य सुविधाओं पर संतोष जाहिर करते हुए जिला प्रशासन की कार्यशैली की दिल से सराहना की है। प्रदेश में ऐसा कई जगह हुआ जहां किसी की बस छूट गई तो कोई लेट हो गए तो कोई गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए, जिसके चलते डायल 112, सहित स्थानीय प्रशासन ने उन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×