loader
The Haryana Story | डिलीवरी के दौरान हुई पत्नी और बच्चे की मौत को नहीं सह पाया युवक, आहत होकर लगाया फंदा

डिलीवरी के दौरान हुई पत्नी और बच्चे की मौत को नहीं सह पाया युवक, आहत होकर लगाया फंदा

पानीपत के सनौली खुर्द गांव में डिलीवरी के दौरान पत्नी व बच्चे की मौत से आहत होकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

प्रतीकात्मक तस्वीर

पानीपत जिले के गांव सनौली खुर्द में पत्नी की डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत होने से मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने शनिवार देर रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र पुत्र सुंदर की 10 माह पहले शादी हुई थी।

राजेंद्र की 10 माह पहले शादी हुई थी

जानकारी मुताबिक सनौली खुर्द गांव में डिलीवरी के दौरान पत्नी व बच्चे की मौत से आहत होकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सनौली खुर्द गांव निवासी राजेंद्र (26) पुत्र सुन्दर की 10 माह पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी करीब 8 माह की गर्भवती थी। जिसकी तीन दिन पहले डिलीवरी उसकी व बच्चे की मौत हो गई थी। त्योहारों को देखते हुए अगले दिन ही तेरहवीं कर दी। शनिवार को राजेंद्र की मां सरिता अपने मायके में गई थी। घर पर दादी अंगूरी थी। रात को राजेंद्र बिना खाना खाए अपने कमरे में चला गया और कमरा बंद कर लिया।

राजेंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था

जिसकी वजह से राजेंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों व रिश्तेदारों के बार-बार समझाने पर भी नहीं समझ रहा था, लेकिन उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने सुबह उसे फांसी पर लटका देखकर चिल्लाने लगे तब पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और इसकी जानकारी सनौली थाना को दी। पुलिस ने शव को उतारकर सिविल अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Join The Conversation Opens in a new tab
×