हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला में जीटी रोड पर सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित निर्माणाधीन आजादी के पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का निरीक्षण किया तथा आर्ट वर्क करने वाले कलाकारों की मेहनत को तालियां बजाते हुए खूब सराहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल्द ही शहीद स्मारक के शेष कार्य को पूरा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक स्मारक परिसर में ली जाएगी। विज ने कहा कि स्मारक में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का इतिहास यहां जीवंत होगा। उन्होंने स्मारक में बनाई गई स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा को नमन करते हुए उन्हें स्मरण किया।
वर्चुअल थिएटर में 40 लोगों को एक साथ ऊपर ले जाने वाली हाइड्रोलिक लिफ्ट लगाई
स्मारक की विभिन्न आर्ट गैलरियों का मुआयना करते हुए मंत्री अनिल विज ने यहां विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किए जा रहे इतिहास के बारे में बारीकी से जानकारी ली और सिविल वर्क के साथ-साथ आर्ट वर्क से संबंधित कार्यों की प्रगति जानते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर्ट म्यूजियम के वर्चुअल थिएटर में 40 लोगों को एक साथ ऊपर ले जाने वाली हाइड्रोलिक लिफ्ट लगाई गई है, जोकि हिंदुस्तान में अपनी तरह की पहली लिफ्ट है। विज ने म्यूजियम में सरकंडा आर्ट वर्क से तैयार की गई गैलरी को देखा और देखते ही उन्होंने कलाकारों द्वारा तैयार किए गए कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए सरकंडा आर्ट का प्रयोग किया गया है, जोकि अपने आप में देखने वालों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा।
जल्द ही इस स्मारक से संबंधित उच्च अधिकारियों की बैठक की जाएगी
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से अन्य गैलरियां भी तैयार की जा रही है जोकि जल्द पूरी होगी। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे कारीगरों को इस कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि जल्द ही इस स्मारक से संबंधित उच्च अधिकारियों की यहां पर एक बैठक भी आयोजित की जाएगी, ताकि स्मारक से जुड़े शेष कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्मारक में 270 डिग्री प्रोजैक्टर फिल्म चलेगी, जिसका लोग आनंद लेते हुए दूसरे फ्लोर तक पहुंचेंगे।
कमल के फूल पर जाने के लिए दो हाई स्पीड लिफ्ट लगाई गई
इसके साथ-साथ यहां पर रैम्प व सीढ़ियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग आसानी से इस स्मारक की भव्यता का अवलोकन कर सकें। यहां पर कमल के फूल पर जाने के लिए दो हाई स्पीड लिफ्ट लगाई गई हैं और आगंतुक 12वीं मंजिल तक इस लिμट के माध्यम से लोग कुछ ही मिनटों में पहुंच सकेंगे। विज ने अधिकारियों को शहीदी स्मारक के समक्ष का क्षेत्र प्लेन कर यहां रैलिंग लगाने, स्मारक में विभिन्न स्थानों पर और लाइट्स लगाने, खाली पड़े स्थान पर आकर्षक पौधे लगाने के साथ-साथ कुछ अन्य कार्याे बारे आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश