loader
The Haryana Story | शिक्षा मंत्री ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेश में प्रथम रहे बच्चों को किया पुरस्कृत, बोले -देश को  विश्व गुरु बनाने में आज के बच्चों का रहेगा अहम योगदान

शिक्षा मंत्री ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेश में प्रथम रहे बच्चों को किया पुरस्कृत, बोले -देश को विश्व गुरु बनाने में आज के बच्चों का रहेगा अहम योगदान

सभी बच्चों को भारत देश को 2047 तक विश्व गुरु बनाने के लिये अभी से लेना चाहिये संकल्प

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

पानीपत के जीटी रोड स्थित आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के गत माह प्रदेश में प्रथम रहे आठ बच्चों के सम्मान में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य बाल भारती स्कूल के प्रधान आर्य रणदीप कादियान ने की। स्कूल में पहुंचने पर मंत्री महीपाल ढांडा का स्कूल प्रबंधन समिति, स्टाफ व बच्चों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

भारत देश को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य रखा गया

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा में प्रथम रहे हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के आठ बच्चों को सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया और शुभकामनाएं दी। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारत देश ने हमेशा दुनिया को देना का काम किया है और दुनिया से कभी कुछ नहीं लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत देश को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जब हम देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ बना रहे होंगे तो 2047 में भारत दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति होगा।

 जब सभी बच्चे यह संकल्प लेंगे तो भारत निश्चित तौर पर 2047 में विश्व गुरु होगा

मंत्री ने कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने में आज के इन्हीं बच्चों का सबसे बड़ा योगदान रहेगा। इसलिए सभी बच्चों को अभी से अपने देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेना चाहिये। इसके लिये बच्चों को पूरी मेहनत व लग्न से पढाई करते हुए निरंतर आगे बढते रहना है। बच्चे किसी भी क्षेत्र में जो भी काम करे तो उसमें अपना 100 प्रतिशत देते हुए उस क्षेत्र में परफेक्ट बनना है। अपने गुरुजनों का सम्मान करना है और जीवन में तरक्की हासिल करके अपने माता-पिता के सपने को साकार करना है। मंत्री महीपाल ढांडा ने बच्चों से आह्वान किया कि वे यह संकल्प ले कि मैं अपने भारत देश को विश्व गुरु बनाऊगा। जब सभी बच्चे यह संकल्प लेंगे तो भारत निश्चित तौर पर 2047 में विश्व गुरु होगा।

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के आठ बच्चे प्रदेश में प्रथम रहे

स्कूल के प्रधान आर्य रणदीप कादियान ने कहा कि स्कूल के हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के आठ बच्चे प्रदेश में प्रथम रहे है, जिसमें परीक्षित, वीर, भविष्य, अनुभव ओबामा, पार्थ, भव्य व आदित्य शामिल है। मंत्री महीपाल ढांडा ने आज इन बच्चों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया है। इन बच्चों को ऐसी  ट्रेनिंग दी जाती है कि किसी भी आपदा के समय यहीं बच्चे लोगों की मदद कर सके। कार्यक्रम का मंच संचालन उपप्राचार्य जगदीश चहल ने किया। स्कूल के प्राचार्य डा. अशोक आर्य व हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव विनोद वत्स ने जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर जसबीर गवालडा, कैशियर महताब मलिक, सदस्य दिपांशु जागलान एडवोकेट, राहुल बुडशाम सरपंच पति,मास्टर सुभाष चंद्र, पवन आर्य प्रिंसिपल सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×