हैंडलूम दिवस मनाया गया जिसका संचालन प्रधान धर्मवीर द्वारा किया गया। यह प्रोग्राम हर वर्ष आईआईएचटी एलुमनी एसोसिएशन द्वारा किया जाता है। आज के मुख्य अतिथि महिपाल एजुकेशन मिनिस्टर हरियाणा, अति विशिष्ट अतिथि कोमल सैनी मेयर पानीपत अन्य गेस्ट रमेश वर्मा, विनोद धमीजा रहे। इन सब का पहुंचने पर बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके साथ-साथ अन्य गण मन उद्योगपतियों का भी सम्मान किया गया। सवर्प्रथम दीप प्रज्वलित कर प्रोग्राम की शुरुआत की गई। आरंभ में प्रधान धर्मवीर सिंह द्वारा प्रोग्राम की जानकारी दी और बताया कि हथकरघा उद्योग आज कितनी ऊंचाइयों पर है। वैसे तो हथकरघा दिवस 7 तारीख को मनाया जाता है परंतु किसी कारणवश इस बार रविवार को मनाया गया।
हैंडलूम दिवस हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 से विधिवत पूरे देश में मनाया जाता है और 7 अगस्त को हैंडलूम दिवस के नाम से घोषित किया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में हैंडलूम के दी जा रही सुविधाओं के बारे में सभी को अवगत कराया। प्रधान धर्मवीर द्वारा रखी गई एक इंस्टीट्यूट की मांग को भी उन्होंने आगे सरकार से समक्ष रखने की कहा और विश्वास दिलाया कि जल्द ही आपके शहर में एक इंस्टिट्यूट खोला जाएगा जहां पर आसपास के 200 से 300 गांव के युवा अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। और अपने ही शहर में अपना व्यवसाय या नौकरी कर सकेंगे। जिस पर सभी ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।
70 से अधिक बुनकरों को सम्मानित किया और साथ में उनको सुझाव दिए कि वह नए से नए उत्पादन तैयार करें। जो हैंडलूम पर ही बनाए जा सकते हैं जिसकी किसी प्रकार की की मशीन पर नकल ना कर सके कुछ ऐसा करें। अति वशिष्ठ स्थिति कोमल सैनी द्वारा कि बुनकरों को सम्मानित किया गया। वह शहर में औद्योगिक एरिया में हर तरह की सहायता करने का आश्वासन दिया उन्होंने अपने बारे में बताया कि मैं भी इस उद्योग से जुड़ी रही हूं और मैं भी इसमें कुछ वर्षों के लिए कार्य किया है परंतु परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था और और मुझे शहर में काम करने का नया मौका प्रदान किया।
हाईवे अतिथियों ने भी अपने-अपने संबोधन में हथकरघा उद्योग के बारे में कई प्रकार की बातों से अवगत कराया जो कि इस उद्योग जगत के लिए अति उत्तम है यह प्रोग्राम हैंडलूम कमिश्नर द्वारा स्पॉन्सर किया गया जिसका सभी आईआईटी के सदस्यों ने आभार प्रकट किया। अवसर पर ओम प्रकाश रानोलिया, हीरालाल डिप्टी डायरेक्टर, भंवरलाल मांडरवाल, राकेश जैन, वारिस खान, सरबजीत सिंह, सुमन, आदेश जैन, अरुण कुमार, जतिन बिसवाल, अनिल देशवाल, हिमांशु मिश्रा, रोहित, संतोष पांडे आदि सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा नितिन अरोड़ा, राकेश जैन, विपिन कुमार, विश्वनाथ गुप्ता, अनिल मित्तल, मोहन अग्रवाल, अशोक मेहता, अनिल कुमार, वीरेंद्र हुड्डा आदि मौजूद रहे।