loader
The Haryana Story | मुख्यमंत्री ने चार जिलों के 342 गांवों के प्रजापति परिवारों को वितरित किए पात्रता प्रणाम पत्र, इस दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम

मुख्यमंत्री ने चार जिलों के 342 गांवों के प्रजापति परिवारों को वितरित किए पात्रता प्रणाम पत्र, इस दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चारों जिलों के 11-11 पात्रों को मंच से पात्रता परिणाम पत्र सौंपे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी से कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल व यमुनानगर के 342 गांवों के 10870 प्रजापति परिवारों को पात्रता प्रणाम पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चारों जिलों के 11-11 पात्रों को मंच से पात्रता परिणाम पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ग्राम शामलात भूमि नियमावली 1964 के अंतर्गत कुरुक्षेत्र जिले के 83 गांवों के 2417 पात्रों का चयन किया गया। इनमें से ठोल गांव निवासी बंत राम, जमालदीन, गुरदास, ओम प्रकाश, रामेश्वर, शुभम, मंगत राम, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह, निर्मल सिंह, गुरचरण सिंह को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं प्रमाण पत्र सौंपे गए। इन परिवारों की पहचान परिवार पहचान पत्र के माध्यम से की गई।

पात्रों का चयन परिवार पहचान पत्र के माध्यम से किया गया

उन्होंने कहा कि कैथल जिले के 60 गांवों के 2498 पात्रों, करनाल जिले के 112 गांवों के 4341 पात्रों और यमुनानगर जिले के 87 गांवों में 1615 पात्रों पात्रता प्रणाम पत्र वितरित किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गत 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में गरीब परिवारों को प्लाट देने की योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के तहत गांवों में 100 गज व महाग्राम में 50 गज का प्लाट दिए गए। अभी तक 561 गांवों में 1 लाख 58 परिवारों को प्लाट आवंटन करने प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। पात्रों का चयन परिवार पहचान पत्र के माध्यम से किया गया। चयन की र्प्रक्रिया पारदर्शी है। 

पंचायतों की आदमनी बढ़ाने के लिए भी कुछ कदम उठाए गए

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पंचायतों को सशक्त करने के कार्यक्रम जारी किए गए हैं। इसके तहत ग्राम पंचायत 21 लाख तक के कार्यों को करने का फैसला स्वयं ले सकती है। इसके अलावा पंचायतों की आदमनी बढ़ाने के लिए भी कुछ कदम उठाए गए हैं। पंचायती जमीन की रजिस्ट्री के स्टांप शुल्क का पैसा पंचायत के खाते में जाता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचायत को बिजली उपभोक्ता पर ड्यूटी लगाकर खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं।

वहीं विभाग ने पंचायत एवं विकास विभाग द्वारा गांवों में लाइब्रेरी, जिम, महिला चौपाल, एलईडी गली निर्माण कर रहे हैं। अभी तक 390 भवनों में जिम उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं। साथ ही 250 चौपालों को महिला सशक्तिकरण के लिए तैयार किया जा चुका है। इसके अलावा फिरनियों को पक्का करने, ग्रामीण कर्मियों का मानदेय बढ़ाना, स्वयं सहायता समूह के उत्थान के लिए लखपति दीदी और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं गांवों को खुले में शौच मुक्त करने को लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है।

अगर ईवीएम में कोई गड़बड़ी होती तो कांग्रेस ये सीटें नहीं जीत पाती

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 10 ऐसी सीटें हैं, जहां 100 वोटों से लेकर 1000 वोटों तक के अंतर से कांग्रेस चुनाव जीती है। अगर ईवीएम में कोई गड़बड़ी होती तो कांग्रेस ये सीटें नहीं जीत पाती। इस बात को लेकर जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। कांग्रेसी अपने नेता राहुल गांधी को समझाएं और उनका इलाज करवाएं, नहीं तो झूठ का कोई इलाज नहीं है। मुख्यमंत्री बुधवार को कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, चेयरमैन धर्मवीर मिजार्पुर भी मौजूद रहे। 

कांग्रेस ईवीएम को दोषी ठहराती रही

नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब भी देश या प्रदेश में चुनाव का परिणाम आता, तभी कांग्रेस ईवीएम को दोषी ठहराती रही। यही नहीं, इस बार के चुनावों में तो कांग्रेस नेता कहते रहे कि यदि तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो संविधान को खतरा हो जाएगा। राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता तो संविधान को साथ लेकर प्रचार करते रहे, परंतु देश की जनता ने इनकी झूठी बातों पर विश्वास नहीं किया और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना और हरियाणा में भी तीसरी बार नॉन स्टाप भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, कांग्रेस बौखला चुकी है। 

विकास को देखकर कांग्रेसी अपना मानसिक संतुलन खो चुके

कांग्रेस ने देश पर 55 साल राज किया। आज भाजपा के शासन में मजबूती से हो रहे विकास को देखकर कांग्रेसी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। कांग्रेस की भ्रष्टाचार वाली प्रथा को खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में गरीब व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड, घर-घर शौचालय बनाकर दिए हैं, गरीब व्यक्ति को राशन पहुंचाने का काम किया है, गरीब व्यक्ति के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिया है। भाजपा सरकार द्वारा गरीब व्यक्ति का भला किया जाना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। 

आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने इस पीड़ा को झेलने वाले परिवारों के दर्द को समझा

कांग्रेस हमेशा ही झूठ का सहारा लेकर लोगों के बीच में जाती है। अब देश व प्रदेश के लोग कांग्रेस के झूठ को समझ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति की प्रबल इच्छा रखने वालों के कारण इस देश का दो हिस्सों में बंटवारा हुआ था। आजादी से एक दिन पहले देश के लोगों ने इस विभाजन के दंश को झेला है। विभाजन के दौरान परिवारों के सदस्य बिछड़ गए, बेटियों व बच्चों को मार दिया गया। आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पीड़ा को झेलने वाले परिवारों के दर्द को समझा।

Join The Conversation Opens in a new tab
×