loader
The Haryana Story | सोनीपत की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण का स्वतंत्रता दिवस पर स्टेट अवार्ड के लिए हुआ चयन

सोनीपत की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण का स्वतंत्रता दिवस पर स्टेट अवार्ड के लिए हुआ चयन

अदिति को 15 अगस्त को चंडीगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय स्टेट समारोह में किया जाएगा सम्मानित

युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण

मजबूत हौंसले और कुछ करने का जज्बा इंसान को मंजिल तक पहुंचाता है। खेलों में हरियाणा की बेटियों ने खूब नाम चमकाया है। हरियाणा के सोनीपत जिले की बेटी अदिति श्योराण भी महिला क्रिकेट की उभरती खिलाड़ी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोनीपत जिले के गोहाना के नजदीक दुभेटा गांव की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण का चयन स्वतंत्रता दिवस पर स्टेट अवार्ड के लिए हुआ है। अदिति को 15 अगस्त को चंडीगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय स्टेट समारोह में सम्मानित किया जाएगा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से अवार्ड लिस्ट में 15 वर्षीय अदिति का नाम भी शामिल है।

स्टेट अवार्ड के लिए चुने जाने पर परिवार और गांव दुभेटा में खुशी का माहौल

अदिति श्योराण स्टेट अवार्ड के लिए चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। अदिति को सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह में पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया स्टेट अवार्ड से सम्मानित करेंगे। अदिति ने बहुत कम उम्र में स्टेट,नेशनल और बीसीसीआइ जैसी प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगितों में चंडीगढ़ टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

स्टेट अवार्ड के लिए चुने जाने पर परिवार और गांव दुभेटा में खुशी का माहौल है। अदिति के दादा चौधरी रघबीर सिंह श्योराण ने कहा कि बेटी का स्टेट अवार्ड के लिए चुने जाना परिवार और पूरे गांव के लिए सम्मान की बात है। गांव के सरपंच विकास आर्य ने कहा कि पहली बार इतनी कम उम्र में गांव की किसी बेटी को स्टेट अवार्ड मिलने जा रहा है। यह दूसरी बेटियों को भी आग बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। 

26 जनवरी 2025 को हरियाणा के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सम्मानित किया था

ग्राम पंचायत भी बेटी को इस उपबल्धि के लिए सम्मानित करेगी। खेल उपलब्धियों के लिए हरियाणा सरकार की ओर से अदिति को सम्मानित किया जा चुका है। सोनीपत में 26 जनवरी 2025 को हरियाणा के सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सम्मानित किया था। अदिति की शुरूआती पढ़ाई खानपुर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से हुई है। अदिति कहती हैं कि उनकी सफलता में दादी मूर्ति देवी और मां अनु श्योराण का विशेष योगदान है। मां चंडीगढ़ में लेक्चरर के पद पर नियुक्त हैं। दोनों ही उनकी डाइट और खेल को लेकर पूरा ध्यान रखती हैं।

चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा है अदिति

अदिति इस समय चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा है। नेशनल स्तर पर चंडीगढ़ महिला क्रिकेट टीम की कप्तान अदिति श्योराण बीसीसीआई की ओर बीते दो वर्षों में आयोजित महिलाओं की विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ (यूटीसीए) की ओर से खेल चुकी हैं। स्टेट लेवल पर क्रिकेटर अदिति ने 3 गोल्ड,2 सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल हासिल किए हैं। अदिति दो बार चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में नेशनल स्तर पर आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में खेल चुकी हैं।

Join The Conversation Opens in a new tab
×