पानीपत जिले के खंड मडलौडा के गांव भंडारी में बीती रात एक महिला को खेतों में दिखाई दिए शेर की बनाई गई वीडियो ने गांव लोगों में दहशत पैदा कर दी। महिला की बनाई वीडियो धडा धड़ व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर होने लगी। जिससे भंडारी गांव के पास के गांव में भी वीडियो देख भय का माहौल बन गया। वीडियो को देख कर आस पास जानकार लोग फोन पर जानकारी लेने लगे। गांव के सरपंच सुरेंद्र द्वारा शेर दिखाई देने की बारे पुलिस थाना को सूचित किया गया जिसको लेकर पुलिस ने पूरी रात गांव में गश्त करती रही।
वीडियो बनाने वाली महिला पौमी
वीडियो वायरल करने वाली महिला पौमी पत्नी सतीश से पूछताछ की
मामले गंभीरता से लेते हुए फॉरेस्ट विभाग की टीम दल बल के साथ गांव भंडारी पहुंचे और शेर की वीडियो वायरल करने वाली महिला पौमी पत्नी सतीश से पूछताछ की ओर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेस्ट विभाग के इंस्पेक्टर सुनील ने घटनास्थल से पदचापों को गहराई से निरीक्षण कर कहा कि जो कदमों के निशान है वे किसी जंगली बिल्ले के दिखाई दे रहे हैं। फॉरेस्ट विभाग के इंस्पेक्टर सुनील ने गांव के लोगों व पुलिस थाना प्रभारी पवन को भी आश्वस्त करते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। आप भय मुक्त रहें।
निरीक्षण स्थल पर ग्रामीणों की भीड़।
महिला पौमी खेत में पानी का नाका बदलने लिए गई थी, टावर के पास जंगली जानवर दिखाई दिया
गांव भंडारी के सरपंच सुरेंद्र ने बताया हमारे गांव की एक महिला पौमी पत्नी सतीश जो खेत में पानी का नाका बदलने लिए गई थी। जो उसने खेत के टावर के पास जंगली जानवर दिखाई दिया और उसकी वीडियो बना ली ।जो शेर की तरह दिखाई दे रही थी। वायरल वीडियो से गांव के दहशत बन गई थी। हमने मंदिर से अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क कर दिया। शेर से रेस्क्यू करने के लिए आईं टीम के साथ गांव के बुजुर्ग ,युवा,बच्चे व महिला की घटना स्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। इस भीड़ गांव के लोगों की भीड़ में डर के साथ मजाक भी देखने को मिल रहा था।
निरीक्षण से खेत में जमीन पर पद चाप।
जो वीडियो में है वह शेर है
जब रेस्क्यू टीम ने जंगली बिल्ली के पद चाप दिखाए और भयमुक्त करने पर भीड़ में खुशी की झलक दिखाई देने लगी। गांव के लोगों ने कहा कि जैसे मंदिर में शेर के अनेकों अनाउंसमेंट सुनाई दी। पूरी रात नींद नहीं आई। अब सांस में सांस आई है, वीडियो बनाने वाली महिला पौमी ने बताया कि उसके पति यूएसए में हैं उसके 2 बच्चे है। वह खुद खेती करती है वो गीदड़, बिल्ली को अच्छी तरह से पहचानती हूं। जो वीडियो में है वह शेर है।