प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में युवाओं को पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली से लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे और UER-2 राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया
उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक समय कांग्रेस सरकारों का था। उस समय की कांग्रेस की सरकार के दौरान हरियाणा में युवाओं के लिए बिना “पर्ची और खर्ची” के एक सरकारी नियुक्ति तक मिलना असंभव था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में अब तक लाखों युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की लगातार कोशिश रहती है कि जनता के जीवन को सरल बनाया जाए और यह हमारी नीतियों और निर्णयों में साफ झलकता है।
हरियाणा इस दिशा में देशभर में एक नई मिसाल कायम कर रहा
नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ही वर्तमान हरियाणा सरकार के लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पारदर्शी और योग्यता आधारित अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हरियाणा इस दिशा में देशभर में एक नई मिसाल कायम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से हरियाणा विकास और सुशासन के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ेगा।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?