loader
The Haryana Story | करनाल के इंद्री में सड़क किनारे नाबालिग का शव बरामद, गले और सिर पर चोट के पर निशान, माता पिता की पहले ही हो चुकी है मौत

करनाल के इंद्री में सड़क किनारे नाबालिग का शव बरामद, गले और सिर पर चोट के पर निशान, माता पिता की पहले ही हो चुकी है मौत

भाई की भूमिका पर पुलिस को शक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

प्रदेश में क्राइम की रफ्तार तेज गति से बढ़ती जा रही है, रोज रेप, जानलेवा हमले, लूट, मर्डर, डकैती की खबरें सुर्ख़ियों में रहती है। अभी हाल ही में प्रदेश में भिवानी की मनीषा का मौत का मामला ठंडा नहीं हुआ कि ऐसे ही एक घटना करनाल के इंद्री से सामने आई है, जहां करनाल के इंद्री कस्बे के गढ़ीबीरबल के पास सड़क किनारे एक किशोरी का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, एफएसएल टीम और एसपी गंगाराम पूनिया मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

लड़की के गले पर निशान था और शरीर में भी चोट के भी निशान

प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी करीब 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के रूप में हुई है। दरअसल लड़की के कपड़ों की जेब से एक पर्ची मिली, जिस पर दो मोबाइल नंबर लिखे थे। इन्हीं नंबरों की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान की। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब सुबह 6:00 बजे की घटना है। जब लोगों ने डेड बॉडी को यहां पर पड़ा हुआ देखा। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लड़की के गले पर निशान था और शरीर में भी चोट के भी निशान थे। स्थानीय निवासी जयदेव ने कहा कि जैसे ही गांव वालों ने डेड बॉडी को देखा तो तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस को बुलाया और जांच शुरू की। 

पुलिस को शक है कि बहस के बाद ही भाई ने यह कदम उठाया होगा

करनाल के एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि मृतका के शव की पहचान हो गई है। उन्होंने ने बताया कि मृतका के गले और सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टि से लड़की की हत्या उसके ही भाई द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपनी बहन के घर रह रही थी। मृतका और उसके भाई में कहा-सुनी हुई थी, तभी से उसका भाई घर से गायब है। पुलिस को शक है कि बहस के बाद ही भाई ने यह कदम उठाया होगा। 

मृतका के भाई की भूमिका संदिग्ध लग रही

पुलिस ने मृतका के परिवार वालों को सूचना दे दी है। सीआई की टीम परिजनों को मौके पर ला रही है ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें। एसपी ने बताया कि मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी सबूत जुटा रही है। मृतका के भाई की भूमिका संदिग्ध लग रही है, इसलिए उसकी तलाश की जा रही है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×