जुलाना थाना क्षेत्र के गांव ढिगाना से एक महिला घर से एक लाख रुपये की नगदी और गहने लेकर भाग गई। महिला दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार उसने वहाट्सअप पर दिल्ली एयरपोर्ट का लास्ट स्टेट्स डाला हुआ है। उसके बाद से फोन बंद आ रहा है। जुलाना थाना क्षेत्र के गांव ढिगाना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अगस्त को उसकी पत्नी सुबह सात बजे घर से जींद दवाई लेने की बात कहकर निकली थी।
दवाई लेकर आने की बात कहकर घर से गई, जिसके बाद से उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा
जानकारी मुताबिक महिला घर से एक लाख रुपये की नकदी और 8 तोले सोना लेकर कहीं चली गई। महिला दवाई लेकर आने की बात कहकर घर से गई, जिसके बाद से उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। वहीं परिजनों के मुताबिक उसने व्हाट्सएप पर दिल्ली एयरपोर्ट का लास्ट स्टेटस डाला हुआ है और उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अगस्त को उसकी पत्नी करीब सुबह सात बजे घर से जींद दवा लेने की बात कहकर निकली थी। जब देर शाम तक भी वह वापस घर नहीं आई तो उन्होंने फोन पर बात की तो उसने कहा कि ग्लूकोज (ड्रिप) लगवाई थी, इसलिए टाइम लग रहा था और अब वह घर आ ही रही है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा।
उन्होंने वाट्सएप पर उसका स्टेट्स देखा तो यह दिल्ली एयरपोर्ट का स्टेट्स लगा था
इसके बाद देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने फोन पर बात की तो उसने कहा कि ग्लूकोज लगवाई थी। इसलिए टाइम लग गया, वह घर आ ही रही है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा। उन्होंने वाट्सएप पर उसका स्टेट्स देखा तो यह दिल्ली एयरपोर्ट का स्टेट्स लगा था। उन्होंने अपने स्तर पर पता किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। जब उन्होंने घर में अलमारी जांची तो यहां से एक लाख रुपये कैश और आठ तौले सोना भी गायब मिला। उन्हें शक है कि जाते समय कैश और सोना उसकी पत्नी ही लेकर गई है। इसके बाद गतौली पुलिस चौकी को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?