50 सालों से जो किसान शामलात देह की जमीन को प्रयोग कर रहे हैं उसकी रजिस्ट्रेशन करवाने की मांग विधायक मनमोहन भड़ाना ने विधानसभा सैशन में उठाने का काम किया, इसको लेकर समालखा विधानसभा के काफी संख्या में किसानों ने विधायक मनमोहन भड़ाना का आभार जताया है। विधानसभा सैशन में समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना करीब 3 मिनट और 30 सेकंड तक बोले। उन्होंने किसानों की आवाज को बहुत अच्छे तरीके से उठाने का काम किया जिसमें उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कृषि प्रधान देश है और प्रदेश की करीब 70 प्रतिशत आबादी खेती पर ही निर्भर है।
सरकार किसानों के बारे में सोचे और उनका मालिकाना हक देने का काम करें
उन्होंने कहा कि जनवरी में चाहे 4 से 5 डिग्री तापमान हो या मई जून के महीने में भीषण गर्मी हो, किसान विभिन्न परिस्थितियों में भी अपने खेत में पानी देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विलेज कोमल लैंड एक एक्ट के तहत करीब 20 सालों से करीब 500 गज तक जमीन पर कब्जा किए हुए लोगों को सरकार मालिकाना हक देने का काम कर रही है, इसके लिए सरकार का बार-बार आभार व्यक्त किया जाता है। विधायक मनमोहन ने कहा कि जो लोग करीब 50 सालों से शामलात देह की जमीन पर खेती कर रहे हैं और उनके नाम जमाबंदी भी है जो सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है, इसलिए ऐसे किसानों के बारे में सरकार सोचें और उन किसानों को उनका मालिकाना हक देने का काम करें।
जमीन पर ही किसानों का सब कुछ निर्भर
विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि विभिन्न गांव में जो कॉमन लैंड है और कॉमन परपज के लिए प्रयोग नहीं की जा रही, ऐसी जमीन को लेकर भी किसानों के लिए कोई ना कोई कानून बनाया जाना चाहिए, इतना ही नहीं विधायक मनमोहन ने कहा कि जिस जमीन पर किसान 50 सालों से खेती करने का काम कर रहे हैं, उस जमीन पर ही किसानों का सब कुछ निर्भर है, इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उस जमीन के माध्यम से ही उन किसानों के बच्चों के रिश्ते तक होते हैं।
किसानों ने विधायक मनमोहन भड़ाना का आभार जताया
विधायक ने सदन के पटल पर आवाज उठाते हुए यह भी कहा कि जब यह कानून बन जाएगा और किसान इसकी रजिस्ट्रेशन अपने नाम करवा सकेंगे तो इसकी रजिस्ट्रेशन करवाने के समय जो भी रेवेन्यू आएगा वह पंचायत के खाते में जाना चाहिए, ताकि पंचायत भी सशक्त और मजबूत हो सके, यानी उनकी स्टैंप ड्यूटी पंचायत के खाते में जाए और ऐसे में उन गांव का विकास होना भी संभव होगा कि जिन गांवों में इस तरह की पंचायत की भूमि है। विधायक मनमोहन भड़ाना के द्वारा इस तरह की आवाज उठाने पर समालखा विधानसभा क्षेत्र के किसानों में रामकिशन कादियान, जिले सिंह रूहल, नन्हा, फूल सिंह, लिछमन शिमला गुजरान, सुमित, आशु, काला, गौरव, नीरज त्यागी, देव व अन्य काफी संख्या में समालखा विधानसभा क्षेत्र विभिन्न गांव के किसानों ने विधायक मनमोहन भड़ाना का आभार जताया है।