loader
The Haryana Story | प्रदेश के विभिन्न धर्मशालाओं एवं मंदिर परिसर में चलाई जा रही 200 ज्ञान गंगा केंद्र खोलने की मुहिम

प्रदेश के विभिन्न धर्मशालाओं एवं मंदिर परिसर में चलाई जा रही 200 ज्ञान गंगा केंद्र खोलने की मुहिम

इन ज्ञान गंगा केंद्र के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाएंगे जहां जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके

चरखी दादरी पहुंचे सांसद कार्तिकेय शर्मा ने चरखी दादरी के ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम सभागार का उद्घाटन किया एवं राजकवि शंभू दास की अमर श्रृंखला के कवि मूलचंद नागवान और आशु कवि मदनलाल मस्त शिष्य सीताराम नागवान के नाम से दो मार्गों का शुभारंभ किया। रविवार को चरखी दादरी पहुंचे सांसद कार्तिकेय शर्मा का विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया जहां कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले रोड शो के माध्यम से सांसद कार्तिकेय शर्मा का पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया जहां चरखी दादरी से विधायक सुनील सांगवान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हमें भगवान परशुराम से शस्त्र, शास्त्र और धर्म का ज्ञान सीखना चाहिए।

भगवान परशुराम की शिक्षा अधर्म के खिलाफ है और सच्चाई के साथ

भगवान परशुराम की शिक्षा आज के इस युग में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भगवान परशुराम की शिक्षा अधर्म के खिलाफ है और सच्चाई के साथ है, इस दौरान सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति तक शिक्षा का ज्ञान पहुंचे इसके लिए हमने ज्ञान गंगा केंद्र की मुहिम चलाई है। इन ज्ञान गंगा केंद्र के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाएंगे जहां जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके, क्योंकि हमारे देश में 65% आबादी 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं की है। ऐसे में सबसे बड़ा विषय युवाओं के शिक्षा और रोजगार से जुड़ा है देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बहुत बेहतरीन कार्य कर रहे हैं लेकिन सामाजिक तौर पर हमारा भी दायित्व बनता है कि हम भी अपनी तरफ से प्रयास करें कि जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से शिक्षा से वंचित रह गए हैं उन्हें भी ऐसे अवसर प्रदान किया जा सकें।

यहां विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क कोचिंग दी जाएगी

हमारा उद्देश्य भी है कि हम इन बच्चों को वह शिक्षा दे सके जो ग्रामीण क्षेत्रों में मिलना संभव नहीं है इसीलिए प्रदेश के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इन ज्ञान गंगा केन्द्रों की शुरूआत की जा रही है जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न धर्मशालाओं एवं मंदिर परिसर में 200 ज्ञान गंगा केंद्र खोलने की मुहिम चलाई जा रही है जिसमें पहला ज्ञान गंगा केंद्र चरखी दादरी के ब्राह्मण भवन में खोला जाएगा। इन ज्ञान गंगा केन्द्रों में ऐसे युवा जो साधन संपन्न नहीं है उन्हें चाहे यूपीएससी की पढ़ाई हो, डॉक्टर की पढ़ाई हो, तकनीकी शिक्षा या जो भी वह शिक्षा चाहते हैं उन्हें यहां विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। वहीं बिहार में इंडी गठबंधन के एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर हुई टिप्पणी पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता है कि वह राजनीति के स्तर को इतना नीचे गिरा रहे हैं। यह निंदनीय है और इसका जवाब बिहार की जनता उन्हें आने वाले समय में देगी।

कार्तिकेय शर्मा का हरियाणा की राजनीति में कोई मुकाबला नहीं कर पाएगा

इससे पहले भी जब-जब राहुल गांधी या कांग्रेस ने ऐसे बयान दिए हैं तो उन्हें जनता ने वोट के माध्यम से जवाब दिया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने पहुंचे चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने सांसद कार्तिकेय शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि सांसद कार्तिकेय शर्मा हरियाणा की राजनीति के स्वर्णिम भविष्य हैं। 2029, 2034, 2039 या इससे आगे तक आने वाले समय में सांसद कार्तिकेय शर्मा का हरियाणा की राजनीति में कोई मुकाबला नहीं कर पाएगा। वहीं चरखी दादरी में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन में शशिकांत भारद्वाज, राजेश पांडे, प्रवीन वत्स, प्रवीन मरहटा, अनिल पांडे, दिनेश मास्टर, लक्ष्मीनारायण शर्मा, नरेंद्र निर्मल, ज्योति स्वरूप, धर्मवीर सैनी, हेमंत शर्मा, मुकेश वत्स, विजय कौशिक इत्यादि मौजूद रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×