loader
The Haryana Story | ज़रूरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें CET अभ्यर्थी, करेक्शन पोर्टल 10 सितंबर से पहले शुरू करने की संभावना

ज़रूरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें CET अभ्यर्थी, करेक्शन पोर्टल 10 सितंबर से पहले शुरू करने की संभावना

25 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि एक-दो दिन में करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) देने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इस हफ्ते ग्रुप-सी भर्ती के लिए करेक्शन पोर्टल खोलने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार 10 सितंबर से पहले-पहले पोर्टल को शुरू करने की संभावना है। 25 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि एक-दो दिन में करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। हालांकि तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से इसमें थोड़ी देरी हुई, लेकिन अब आयोग ने इसकी लगभग पूरी तैयारी कर ली है। ग्रुप-सी भर्ती के रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन फामूर्ला लागू करने का मामला भी तूल पकड़ चुका है।

CET-2025 परीक्षा में 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया

यह याचिका अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गई है। अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए अर्जेंट कैटेगरी में लिस्ट किया है और जस्टिस संदीप मोदगिल की अदालत में 2 सितंबर को इस पर सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों की नजरें इस सुनवाई पर भी टिकी हुई हैं। 26 और 27 जुलाई को आयोजित CET-2025 परीक्षा में 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद 29 जुलाई की रात को ही आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी थी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया। आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति सवाल 250 रुपए की फीस निर्धारित की थी। इस प्रक्रिया के बाद अब परिणाम तैयार किए जा रहे हैं। 

करेक्शन पोर्टल खुलने के बाद उम्मीदवार अपनी जानकारियों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे

आयोग का कहना है कि एक माह के भीतर रिजल्ट जारी करने का प्रयास किया जाएगा। HSSC चेयरमैन डॉ. हिम्मत सिंह ने 8 अगस्त को ही सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को यह संदेश दिया था कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण-पत्र तैयार रखें। करेक्शन पोर्टल खुलने के बाद उम्मीदवार अपनी जानकारियों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। करेक्शन पोर्टल खुलने की घोषणा के बाद से ही अभ्यर्थियों में उत्सुकता बढ़ गई है। कई युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार पोर्टल के अपडेट को लेकर चचार्एं कर रहे हैं। वहीं हाईकोर्ट की सुनवाई भी अहम साबित हो सकती है, क्योंकि नॉर्मलाइजेशन फामूर्ला का फैसला सीधे रिजल्ट और भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करेगा।

Join The Conversation Opens in a new tab
×