भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत मामले में उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। गोवा की जिला अदालत ने इस केस के आरोपी सुखविंदर सिंह को विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है। अदालत ने उसका पासपोर्ट, जो पहले जब्त किया गया था, उसे वापस करने का आदेश दे दिया है। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान सुखविंदर की ओर से उसके वकील सुखवंत सिंह दांगी ने पक्ष रखा।
इंडोनेशिया के बाली और चंगू जाने की इजाजत दे दी
अदालत ने सभी तर्कों और परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी को 9 से 13 सितंबर तक इंडोनेशिया के बाली और 17 सितंबर तक चंगू जाने की इजाजत दे दी। इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को निर्धारित की गई है। अदालत के इस फैसले से सोनाली का परिवार खासा नाराज है। सोनाली के भाई रिंकू ने कहा कि ह्लहम दो साल से सोनाली की गाड़ियां वापस दिलवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं होती। वहीं, आरोपियों की अर्जी पर तुरंत सुनवाई कर राहत दे दी जाती है। यह हमारे लिए बहुत दुखद है।
परिवार का आरोप : सोनाली को नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई
गौरतलब है कि अगस्त 2022 में सोनाली फोगाट अपने पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर सिंह के साथ गोवा टूर पर गई थीं। 22 अगस्त की रात वे अंजुना बीच स्थित कर्लीज रेस्टोरेंट और डिस्को में पार्टी करने पहुंचे। परिवार का आरोप है कि यहीं पर सोनाली को नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सुधीर और सुखविंदर सोनाली को होटल लेकर आए, लेकिन 23 अगस्त की सुबह उनकी मौत की खबर आ गई।
सोनाली के परिवार ने उनकी मौत को हत्या करार दिया था
इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। सोनाली के परिवार ने उनकी मौत को हत्या करार दिया था। उन्होंने सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया। जांच एजेंसी ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर की, हालांकि गिरμतारी के आठ महीने बाद ही आरोपी जमानत पर बाहर आ गए।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?