चिंतपूर्णी-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर मांगूवाल बैरियर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां अल सुबह एक एम्बुलेंस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि एक मरीज को हार्ट अटैक की शिकायत के बाद एम्बुलेंस हिमाचल प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को लेकर पंजाब के लुधियाना डीएमसी अस्पताल जा रही थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में एक बुजुर्ग और उनके दो दामाद शामिल
पुलिस अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन-चार बजे सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश से आ रही एक एम्बुलेंस होशियारपुर में चिंतपूर्णी रोड पर मंगूवाल बैरियर के पास खाई में गिर गई। चिंतपूर्णी मार्ग पर मंगूवाल के पास एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक बुजुर्ग और उनके दो दामाद शामिल हैं जबकि उनकी बेटी व एंबुलेंस चालक जख्मी हैं। जानकारी के अनुसार, हृदय रोगी ओंकार चंद निवासी गंगात, जिला कांगड़ा को उनकी बेटी रेणु बाला और दामाद राकेश कपूर निवासी नूरपुर और संजीव कुमार निवासी मथियार, जिला कांगड़ा एक निजी एंबुलेंस में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा से डीएमसी लुधियाना ले जा रहे थे।
सड़क पर सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स से टकराकर एंबुलेंस गहरी खाई में गिर गई
चिंतपूर्णी मार्ग पर मंगूवाल के पास पहुंची तो बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स से टकराकर एंबुलेंस गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग और मंगूवाल चौकी पर खड़े पुलिस कर्मी खाई में उतरे और एंबुलेंस में सवार पांचों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में ओंकार चंद, संजीव कुमार और राकेश कपूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रेणु बाला और एंबुलेंस चालक बॉबी चौहान को गंभीर रूप से घायल अवस्था में होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?