राज्य सरकार के मंत्री राजेश नागर ने बाढ़ग्रस्त अरूआ, चांदपुर मोटुका आदि गांव के आसपास बने बाढ़ राहत शिविरों का दौरा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूर निर्देश दिए। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित मृतक भूपानी निवासी 11 वर्षीय किशोर के परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा। हमारी नायब सरकार त्वरित सहायता में विश्वास रखती है।
इस बड़े नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकते
नागर ने कहा कि हम परिवार के इस बड़े नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन चेक केवल इस बात का द्योतक है कि राज्य सरकार त्वरित कार्रवाई में भरोसा रखती है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही नागर ने सरकार की ओर से चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की थी और आज खुद पीड़ित परिवार को यह चेक सौंप दिया। मंत्री नागर ने बताया कि इस वर्ष बारिश के मौसम में सामान्य से बहुत ज्यादा जल बरसने के कारण समस्त उत्तर भारत में बाढ़ के हालात हैं। हरियाणा भी इसे अछूता नहीं है और हरियाणा के 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं इनमें जमुना किनारे बसा होने से फरीदाबाद में भी काफी जल हमारे गांवों में घुस आया है।
राहत एवं सहयोगकार्यों की प्रशंसा की
फिलहाल हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा करने की है, फसल के नुकसान का आकलन भी करके उसका मुआवजा जल्द ही सरकार द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे राहत एवं सहयोगकार्यों की प्रशंसा की और इसे मौके की जरूरत बताया। उन्होंने फिर कहा कि लोग बाढ़ वाले इलाकों में जाने से बचें। उन्होंने आज बाढग्रस्त अरूआ, चांदपुर, मोठूका आदि गांवों के आसपास बने बाढ़ राहत शिविरों का भी दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की सहायता संबंधी जरूरी निर्देश भी दिए।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?