हरियाणा कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सनातन धर्म में गौवंश की सेवा सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। गौमाता घर में होने पर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। भाजपा सरकार गौवंश के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए वचनबद्ध है। इसलिए गौशालाओं के बजट में कई गुणा वृद्धि की गई है। सरकार का प्रयास है कोई भी गौवंश सड़कों पर बेसहारा और भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सनातन धर्म में गौवंश की सेवा सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। गौमाता घर में होने पर सकारात्मक ऊर्जा उत्तपन्न होती है। भाजपा सरकार गौवंश के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए वचनबद्ध है। इसलिए गौशालाओं के बजट में कई गुणा वृद्धि की गई है। सरकार का प्रयास है कोई भी गौवंश सड़कों पर बेसहारा और भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।
ऑर्गेनिक खेती जरूर करें
महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मंगलवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में तोशाम हलके की 14 गौशालाओं को चारे की व्यवस्था के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि के चेक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रही थी। कार्यक्रम में उपायुक्त साहिल गुप्ता, एसडीएम रवि मीणा व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गौशालाओं के सहयोग के लिए चारे की व्यवस्था हेतु ये अनुदान राशि दे रही है। गौवंश को बचाने के लिए आमजन का भी सहयोग जरूरी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहर मुक्त खेती के लिए सरकार की योजना के अनुसार देशी गाय की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपनी घर की जरूरत के अनुसार ऑर्गेनिक खेती जरूर करें, जिसमें गाय के गोबर व गौमूत्र से बनी खाद डालें, जिससे बीमारियों से बचा जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने शिव मुनी गौशाला जितवानवास को तीन लाख 78 हजार 450, श्री बाबा धुनीवाला गौ सेवा ट्रस्ट दिनोद को 8 लाख 89 हजार 650, श्री खाटू श्याम गौशाला सेवा समिति संडवा को 22 लाख 11 हजार 750, श्री बाबा दिलसुख गौशाला कैरू को 8 लाख 43 हजार 300, श्री राधा कृष्ण गौशाला ट्रस्ट ढाणीमाहू को 4 लाख दो हजार 300, जय श्री श्याम गौशाला पिंजोखरा को 12 लाख 42 हजार, बाबा मुंगीपा गौ सेवा ट्रस्ट तोशाम को 9 लाख 45 हजार, श्री शिव गौशाला धर्मार्थ समिति दुल्हेड़ी को 4 लाख 68 हजार 900, महंत नोमीनाथ खेती गऊ सेवा पर्यावरण सुधता समिति बुशान को 3 लाख 21 हजार 750, मां दुर्गा भवानी गौशाला ट्रस्ट लोहानी को दो लाख 15 हजार 550, बाबा पंचवीर गौशाला संस्था बापौडा को 13 लाख 81 हजार 50, जय बाबा रामदास गौशाला सागवान को 2 लाख 59 हजार 200, यदुवंशी गौशाला सेवा समिति लोहानी को दो लाख 46 हजार 600 और पंचवीर श्री बाबा थडेशरी गौ सेवा धाम बजीना को 4 लाख 62 हजार 150 रुपये का चेक सौंपे। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम क्षेत्र की 14 गौशालाओं के चारे की व्यवस्था के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि दिए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का कार्यक्रम में पहुंचने पर पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ सुनील शर्मा, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, प्रदीप गोलागढ़, सुनील भारीवास, सरपंच राजेश तंवर आदि ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर अमर सिंह हालुवास, रामप्रताप शर्मा, दिलबाग नीमड़ी, तोशाम के सरपंच राजेश तंवर, पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, चैयरमैन सुखबीर पंघाल, कुलदीप मनसरवास, राजेंद्र जाखड़, जेपी हसानियां, सज्जन संडवा, औमपाल पंघाल, भूपेंद्र पिलानियां, डॉ सौरभ छाबड़ा, डॉ सुरेश सांगवान, राजेश दहिया, धर्मपाल, एक्सईएन नवीन देशवाल,मनीष देशवाल, अमन दीप, एसडीओ चेतन, राजकुमार जांगड़ा, सतनारायण शर्मा, जयसिंह वाल्मीकि,रमेश पंघाल, अक्षय भारीवास, सुभाष बापोड़ा,महेंद्र नंबरदार,कुलबीर धायल , सरपंच मुकेश कटवार, किरण ढिल्लो,वासु शर्मा, भोलू पूर्व पार्षद,सुरेश लाठर, पवन बीडीसी,सरपंच कृष्ण सण्डवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न गौशालाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश