करनाल में एक नेपाली युवती की मौत का मामला सामने आया है। करनाल के दयाल सिंह कॉलोनी में एक मकान में वह युवती काम करती थी जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और उसके साथ उसके साथ रेप होने की भी आशंका जताई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हत्या और रेप की आशंका
मिली जानकारी के अनुसार घटना दयाल सिंह कॉलोनी की है जहां पर 26 वर्षीय नेपाली युवती एक घर में काम करती थी और आज वह वहां पर अर्धनग्न अवस्था में मृत पाई गई है। यूपी के परिजन मोहन ने बताया कि उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है और वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है जो तलाकशुदा है। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर केवल शर्ट थी नीचे कुछ भी कपड़ा नहीं था। जिसके चलते उन्होंने हत्या और रेप की आशंका जताई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा खुलासा
डीएसपी राजीव ने कहा कि पुलिस को एक युवती की मौत की सूचना मिली थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव कब्जे में लिया है। परिजनों के द्वारा शिकायत दी गई है शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है वहीं हत्या और रेप की भी आशंका परिवार वालों ने जताई है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उन चीजों का खुलासा हो पाएगा और उस आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?