जुलाना में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से छत गिर गई और युवक इसके नीचे दब गया। जलने और नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान भैंस भी आग में झुलसने से मारी गई। घटना शनिवार सुबह की है। जुलाना के जुलाना के वार्ड 13 निवासी दीपक के मकान में आग लग गई। तूड़ी और भैंसों वाले कमरे में आग लगने के बाद भैंस आग की चपेट में आने से झुलस गई। दीपक के पड़ोस में रहने वाले साहिल समेत कुछ युवक आ गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
युवाओं ने सोचा कि छत को उखाड़ देते हैं, जिससे आग पर काबू पाने में आसानी रहेगी। छत को उखाड़ते समय छत गिर गई। क्योंकि आग के कारण छत पर लगी फट्टियां व कड़ी जल चुकी थी। इसमें छत पर मौजूद साहिल नीचे गिर गया और आग की लपटों के साथ-साथ मलबे के नीचे भी दब गया। लगभग आधे घंटे बाद साहिल को बाहर निकाला गया और जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग में झुलसने से भैंस की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साहिल महम से लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था और तीन महीने बाद उसका कोर्स पूरा होना था। साहिल का एक बड़ा भाई भी है। साहिल के चाचा पंकज ने बताया कि फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई लेकिन करीब 45 मिनट के बाद गाड़ी पहुंची तथा आग पर काबू पाया जा सका।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?