हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 के तहत हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने ग्रुप-ए श्रेणी में कार्यकारी अभियंताओं के ऑनलाइन तबादले सफलतापूर्वक संपन्न कर दिए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एचवीपीएनएल राज्य का पहला निगम है, जिसने ग्रुप-ए स्तर पर पूर्णतः ऑनलाइन तबादला प्रणाली को लागू किया है। इस प्रक्रिया में कुल 18 कार्यकारी अभियंताओं का तबादला किया गया और सभी अधिकारियों ने अपनी पसंद के अनुसार आवंटित स्टेशनों पर कार्यभार संभाल लिया है।
ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के कर्मचारियों के लिए भी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने के प्रयास जारी
विज ने कहा कि इस नीति का सबसे बड़ा लाभ यह है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों को उनकी पसंद के अनुसार कार्यस्थल उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे संतुष्ट और उत्साहित हैं। ऊर्जा मंत्री ने आगे बताया कि इसी तर्ज पर ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के कर्मचारियों के लिए भी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने के प्रयास जारी हैं, ताकि अन्य कर्मचारियों को भी अपनी पसंद के कार्यस्थल पर कार्य करने का अवसर मिल सके।
रिक्त पद मानते हुए ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में शामिल किया जाएगा
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी के पास अतिरिक्त चार्ज है, तो उसे रिक्त पद मानते हुए ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में शामिल किया जाएगा। विज ने कहा कि निकट भविष्य में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन), दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) में भी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?