हरियाणा के पानीपत जिले के मडलौडा थाना के अंतर्गत गांव भालसी के ईंख के खेत के बीच बने बिजली के हाई वोल्टेज टावर पर 50 फीट की ऊंचाई पर एक युवक चढ़ गया। किसी व्यक्ति द्वारा युवक के चढ़ने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मडलौडा थाना के प्रभारी पवन पुलिस टीम को लेकर भालसी के खेतों में घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को बहला-फुसला कर युवक को उतारने का रेस्क्यू करने लगे।
डीएवी स्कूल के सामने एक धागा मिल में नौकरी करता है युवक
मडलौडा थाना प्रभारी पवन ने बताया कि युवक अपना नाम मनोरंजन बता रहा है और कहता है वह थर्मल में स्थित डीएवी स्कूल के सामने एक धागा मिल में नौकरी करता है जो कभी कहता है कि फैक्ट्री मालिक उसके 6 हजार रुपए नहीं देता, कभी कहता है कि फैक्ट्री में पिंकी नाम की महिला है उसे बचालो। मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि ये टावर 220 वोल्टेज का है जो सफीदों की ओर बिजली सप्लाई है। एसएचओ ने बताया कि हमने हर तरह का प्रयास किया परंतु टावर पर चढ़ा युवक नीचे नहीं उतर रहा। बिजली विभाग को सूचित कर दिया गया है।
बार-बार मनोरंजन के मुंह से पिंकी को बचाने की बात निकलती रही
ईंख के खेत के बीच बने 220 वोल्टेज के टावर पर 50 फीट की ऊंचाई पर चढ कर बैठा युवक बिहार का रहने वाला है, जो टावर पर बैठा धागा फैक्ट्री में काम करने वाली पिंकी को बचाने बारे कहता हे कि पिंकी को बचालो। रेस्क्यू के दौरान बहलाने फुसलाने की बात करते हुए शोले फिल्म बारे मनोरंजन से बात की तो मनोरंजन के मुंह से हल्की हँसी की आवाज भी निकलती नजर आई, परन्तु फिर बार-बार मनोरंजन के मुंह से पिंकी को बचाने की बात निकलती रही। वहीं देर रात तक कड़ी मशक्क्त के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?