भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने भविष्य के सपनों के मुताबिक जीएसटी रिफार्म किया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व के पहले ही दिन से अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी सरकार का यह बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि यह जीएसटी उत्सव जनता की बचत को बढ़ाएगा, प्रदेश के हर गरीब, मध्यम वर्ग, किसान व सभी परिवार को इसका लाभ मिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
वैट के जरिए लोगों को लूटा जाता था
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में अलग-अलग तरह के कई टैक्स थे। जनता टैक्स के बोझ के नीचे दबी हुई थी। व्यापारी और कारोबारी भी वैट के जाल में जकड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वैट के टैक्स जाल को खत्म जीएसटी लागू की और जनता को बड़ी राहत पहुंचाई है। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस टैक्स स्ट्रक्चर शोषण करने वाला था। वैट के जरिए लोगों को लूटा जाता था। अब मोदी सरकार ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार को लागू करके लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। अब नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म से व्यापारी, उधोगपति और आम आदमी आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत होगा। यह मोदी सरकार का देश के लोगों को दीवाली का बड़ा तोहफा है जो नवरात्रि के पहले दिन से मिलना शुरू हो जाएगा।
कांग्रेस सरकार के दौरान देश भ्रष्टाचार का बोलबाला था
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। अब जीएसटी रिफार्म से भारत की अर्थ व्यवस्था विश्व मे तजी से आगे बढ़ेगी। सामान्य लोगों की खरीद पॉवर बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने की दिशा में मोदी सरकार का यह स्वागत योग्य और बढ़ा कदम है। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान देश भ्रष्टाचार का बोलबाला था। समाचार पत्र घोटालों की खबरों से भरे रहते थे।
जीएसटी सुधारों का हर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलने वाला है
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने 2014 में भाजपा की सरकार बनाई। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया। बड़ौली ने कहा जीएसटी सुधारों का हर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलने वाला है। किसान के उपकरणों सहित रोजमर्रा की चीजें सस्ती होगी। जीएसटी में सुधार करने से मांग बढ़ेगी, मांग बढ़ने से पूर्ति बढ़ेगी और पूर्ति बढ़ने से निवेश बढ़ेगा और निवेश बढ़ने से अर्थव्यवस्था बढ़ेगी व अर्थव्यवस्था के बढ़ने से देश आगे बढ़ेगा।
हमारी सरकार का लक्ष्य सिर्फ राजस्व संग्रह नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की जीवन गुणवत्ता सुधारना
जीएसटी रिफार्म से टैक्स सिस्टम आसान हुआ है जिसका फायदा व्यापारियों को भी मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले की प्राचीर से जो वादा किया था वह पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य सिर्फ राजस्व संग्रह नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की जीवन गुणवत्ता सुधारना है। टैक्स दरों की इस बड़े पैमाने पर समीक्षा से आम आदमी की रोजमर्रा की खर्चों में कमी आएगी, स्वास्थ्य और बीमा सेवाएं सस्ती होंगी, और व्यापारिक माहौल में सुगमता बढ़ेगी। यह कदम निश्चित तौर पर देश की आर्थिक ताकत को मजबूत करेगा और नई उम्मीदें जगाएगा।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश