loader
The Haryana Story | इनेलो ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, ये है वजह

इनेलो ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, ये है वजह

हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा हुड्डा मुकदमों के डर से भाजपा की प्रॉक्सी बन कर काम कर रहे

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि वे हरियाणा के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने अपने सारे कामकाज छोडकर स्वर्गीय चौधरी देवीलाल का जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने रोहतक रैली में पहुंचे और पूरे प्रदेश के लोगों को यह संदेश दिया कि वो मौजूदा सरकार से बेहद परेशान हैं। उन्होंने इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट के पत्रकारों और सोशल मीडिया के लोगों का भी आभार वयक्त किया जिन्होंने हकीकत दिखाने का काम किया। 

कोई भी चुनावी वादा आज तक पूरा नहीं किया

उन्होंने बताया कि लोगों ने उनसे कहा कि इस बार सभी लोग कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते थे लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे ने कांग्रेस को हरवाया। हुड्डा मुकदमों के डर से भाजपा की प्रॉक्सी बन कर काम कर रहे हैं। हुड्डा को भाजपा की ओर से जो संदेश मिलता है वो वैसे ही करते हैं। मुख्यमंत्री रोज नए फरमान जारी करते हैं। लेकिन कोई भी चुनावी वादा आज तक पूरा नहीं किया। रोज घोषणाएं करते हैं पूरी कोई नहीं करते। सरकार कुछ करती तो प्रदेश साढे तीन लाख करोड़ का कर्जा नहीं होता।

सरकार प्रदेश को लूट कर खा गई और अब भी लूट रहे

बीजेपी सरकार प्रदेश को लूट कर खा गई और अब भी लूट रहे हैं। उलटा लोगों को परेशान किया जा रहा है। बिजली के बिल चार गुणा बढ़ा दिए। तीन महीने पंजाब ने हमारा पानी रोक कर रखा ये हरियाणा के हिस्से का भाखड़ा का पानी भी नहीं दिला पाए। हरियाणा कई जिलों में जलभराव के कारण लाखों एकड़ फसलें खराब हो गई। किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला और न ही खेतों से पानी निकाला गया है। अगर सरकार ने अगले 15 दिनों में किसानों को मुआवजा और उनके खेतों से पानी नहीं निकाला तो हम बीजेपी का पानी निकाल देंगे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×