loader
The Haryana Story | केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्री सैनी की कार्य प्रणाली की प्रशंसा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्री सैनी की कार्य प्रणाली की प्रशंसा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कुरुक्षेत्र की धरा से हरियाणा को 825 करोड़ की लागत से 19 परियोजनाओं की सौगात दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कुरुक्षेत्र की धरा से हरियाणा को 825 करोड़ की लागत से 19 परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें प्रदेश के 262 करोड़ 51 लाख की लागत से तैयार 5 नर्सिंग कॉलेज, पुलिस लाइन जींद के 84 आवासों, नारनौल के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व ब्लॉक का उद्घाटन और 562 करोड़ 49 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। शाह ने केडीबी मेला क्षेत्र में गृह विभाग की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बटन दबाकर एक साथ 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके साथ मौजूद थे।

फरीदाबाद के गांव अरूआ में तैयार नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया

शाह ने मुख्यमंत्री सैनी की कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का अनुसरण करते हुए हरियाणा प्रदेश में ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति को आधार मानकर चहुंमुखी विकास हो रहा है। शाह ने 44.40 करोड़ रुपए से कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी रामनगर में, 43.97 करोड़ रुपए से कैथल के गांव धेरडू में, 39.13 करोड़ रुपए से पंचकूला के गांव खेडावाली में, 45 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव दयालपुर में और 47.44 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव अरूआ में तैयार नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया। 12.03 करोड़ रुपए से जेएलएन फिडर व बीएसबी नहर पर आरडी 69.3 पर दिल्ली-हिसार सड़क पर तैयार 2 लेन पुल का उद्घाटन किया। पुलिस लाइन जींद में बनाए गए टाइप-2 के 42, टाइप-3 के 36 और टाइप-2 के 6 मकानों और महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह ब्लॉक नारनौल का उद्घाटन किया।

भारत और कनाडा के रिश्तों में एक साल बाद धीरे-धीरे सुधार की कोशिशें शुरू हुई

भारत और कनाडा संबंधों में एक साल बाद अब धीरे-धीरे नरमी आ रही है। इसी बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कनाडा के नए उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर से उनकी राजनयिक नियुक्ति की औपचारिक मान्यता स्वीकार की। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत और कनाडा के रिश्तों में एक साल बाद धीरे-धीरे सुधार की कोशिशें शुरू हुई हैं। बता दें कि अक्टूबर, 2024 में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े आरोपों के बाद भारत ने अपने उच्चायुक्त और 5 अन्य राजनयिकों को कनाडा से वापस बुला लिया था और जवाब में कनाडा के भी कई राजनयिकों को भारत से निकाल दिया गया था।

कूटर को 35 वर्षों का राजनयिक अनुभव

हालांकि, इसी साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मुलाकात कर संबंध सुधारने पर सहमति जताई और जल्द ही दोनों देशों ने अपने-अपने राजनयिकों की वापसी का रास्ता साफ किया। इसके बाद भारत ने दिग्गज राजनयिक दिनेश के.पटनायक को कनाडा में उच्चायुक्त नियुक्त किया, जिन्होंने 25 सितंबर को कनाडा की गवर्नर जनरल मैरी साइमन को अपनी नियुक्ति पत्र सौंपा। इसी क्रम में कनाडा ने क्रिस्टोफर कूटर को भारत में अपना उच्चायुक्त बनाया, जिन्होंने अब राष्ट्रपति मुर्मू को अपना नियुक्ति पत्र सौंपा है। कूटर को 35 वर्षों का राजनयिक अनुभव है। वह इससे पहले इजरायल, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लेसोथो, मॉरीशस और मेडागास्कर जैसे देशों में भी कनाडा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 1998 से 2000 तक नई दिल्ली स्थित कनाडाई उच्चायोग में फर्स्ट सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×