loader
The Haryana Story | वाहन चालकों को बड़ी राहत : देशभर में टोल की नई दरें लागू

वाहन चालकों को बड़ी राहत : देशभर में टोल की नई दरें लागू

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने शुक्रवार रात 12 बजे से देशभर में टोल की नई दरें लागू कर दीं। इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली, प्रति फेरे 5 से 25 रुपए घटने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने शुक्रवार रात 12 बजे से देशभर में टोल की नई दरें लागू कर दीं। इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली। प्रति फेरे 5 से 25 रुपए घटने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। हिसार जिले के रामायण टोल प्लाजा, लांधड़ी टोल प्लाजा, चौधरीवास टोल प्लाजा और बाडो पट्टी टोल प्लाजा पर भी संशोधित दरें लागू कर दी गई हैं। गत सप्ताह नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एनएचएआई) ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को टोल दरें संशोधित करने के निर्देश दिए थे।

विभिन्न टोल पर टोल कंपनियों ने नई दरों को अपडेट कर दिया

गत 29 सितंबर को एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से जारी पत्र में सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर को अपने अधीन टोल प्लाजा के लिए महंगाई दर वर्ष 2004-05 की बजाय 2011-12 को आधार मानकर नई टोल दरें प्रस्तावित करने को कहा गया था जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने टोल की नई दरें तय की हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने बताया कि टोल की दरें संशोधित की गई हैं। नई दरों को शुक्रवार रात से ही लागू कर दिया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यूनिफार्म पॉलिसी के तहत देश में टोल की दरों में परिवर्तन कर दिया है। नई दरें शुक्रवार रात्रि 12 बजे से लागू हो गईं। नई दरों के आते ही विभिन्न टोल पर टोल कंपनियों ने नई दरों को अपडेट कर दिया। टोल की नई दरें फास्ट टैग की हैं। टैग न होने पर नकद शुल्क दोगुना लगेगा।

घग्गर टोल प्लाजा : हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले घग्गर टोल प्लाजा पर कार से एक तरफ की यात्रा करने पर 120 रुपए, मिनी बस के लिए 195 रुपए, ट्रक के लिए 405 रुपए का भुगतान करना होगा। अगर एक ही दिन में आना-जाना करना तो कार के लिए 180 रुपए, मिनी बस के लिए 290 रुपए व ट्रक के लिए 605 रुपए का भुगतान करना होगा। कार के लिए मासिक पास (50 बार) 3,980 रुपए, मिनी बस के मासिक पास के लिए 6,435 रुपए व ट्रक के लिए 13,480 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।

घरौंडा टोल प्लाजा : घरौंडा टोल प्लाजा पर कार से एक तरफ की यात्रा करने पर 185 रुपए, मिनी बस के लिए 300 रुपए, ट्रक के लिए 635 रुपए का भुगतान करना होगा। अगर एक ही दिन में आना-जाना करना तो कार के लिए 280 रुपए, मिनी बस के लिए 455 रुपए व ट्रक के लिए 950 रुपए का भुगतान करना होगा। कार के लिए मासिक पास (50 बार) 6,235 रुपए, मिनी बस के मासिक पास के लिए 10,075 रुपए व ट्रक के लिए 21,110 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।

सैनी माजरा टोल प्लाजा ‘अंबाला से पिहोवा’ : हिसार-कैथल राजमार्ग पर स्थित सैनी माजरा टोल पर कार से एक तरफ की यात्रा करने पर 100 रुपए, मिनी बस के लिए 160 रुपए, ट्रक के लिए 340 रुपए का भुगतान करना होगा। अगर एक ही दिन में आना-जाना करना तो कार के लिए 150 रुपए, मिनी बस के लिए 245 रुपए, ट्रक के लिए 510 रुपए का भुगतान करना होगा। कार के लिए मासिक पास (50 बार) 3,340 रुपए, मिनी बस के मासिक पास के लिए 5,390 रुपए व ट्रक के लिए 11,300 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।

पिहोवा से कैथल टोल : पिहोवा से कैथल राजमार्ग पर पड़ने वाले टोल पर कार से एक तरफ की यात्रा करने पर 85 रुपए, मिनी बस के लिए 140 रुपए, ट्रक के लिए 290 रुपए का भुगतान करना होगा। अगर एक ही दिन में आना-जाना करना तो कार के लिए 130 रुपए, मिनी बस के लिए 210 रुपए, ट्रक के लिए 440 रुपए का भुगतान करना होगा। कार के लिए मासिक पास (50 बार) 2,880 रुपए, मिनी बस के मासिक पास के लिए 4,650 रुपए और ट्रक के लिए 9,740 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।

Join The Conversation Opens in a new tab
×