शनिवार को गीता यूनिवर्सिटी पानीपत में स्टार नाईट व आगाज़ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। आयोजित स्टार नाईट कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर अखिल ने एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजित फ्रेशर पार्टी आग़ाज़ में छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जीयू के चांसलर एसपी बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। जीयू के चांसलर एसपी बंसल ने कहा देश का भविष्य छात्रों व युवाओं के कंधे पर है। छात्रों को आगे चलकर देश का जिम्मेदार नागरिक बनना है।
सभी फ्रेशर को मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया
युवाओं के लिए नई शिक्षा नीति मे अनेक योजनाएं शामिल है। अब क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्र से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। निष्ठा और ईमानदारी से मेहनत कर शिक्षा ग्रहण करे। उन्होंने सभी फ्रेशर को मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। फ्रेशर पार्टी में छात्रों ने संगीत, नृत्य, एक्टिंग, मॉडलिंग, फैशन शो, हरियाणवी स्किट, भांगड़ा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंजाबी इंडस्ट्री के मशहुर सिंगर अखिल ने अपने हिट गानो पर प्रस्तुति देकर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने मैं जदे तेरे खवाबा वाली राह तुरिया, झांझरा दी जोड़ी दवा दे, चेहरा मासूम दिल चे सैतानी गानों पर धमाल मचाया।
निक्की ने मिस फ्रेशर व वंश ने मिस्टर फ्रेशर के खिताब पर जमाया कब्जा
वंश मिस्टर फ्रेशर, निक्की मिस फ्रेशर, भव्या व आयुष जीयू मॉडल, नैतिक मिस्टर स्टाइल आइकॉन, नेहा मिस स्टाइल आइकॉन, विदित किंग ऑफ़ चार्म, इशिका कविन ऑफ़ ग्रेस, हंसिका डिवा ऑफ़ इवनिंग, सिद्धार्थ स्टार ऑफ़ इवनिंग, राजन बेस्ट रैंपवॉक, आयुष मिस्टर टैलेंटेड, सरजीत मिस टैलेंटेड व सृष्टि ने बेस्ट कॉस्ट्यूम के ख़िताब पर कब्जा जमाया। सभी विजेताओं को जीयू के चांसलर एसपी बंसल, प्रो चांसलर निशांत बंसल, मानवी बंसल, प्रो चांसलर अंकुश बंसल, नेहा बंसल, वीसी डा मनोज मनुजा व पीवीसी डॉ गुलशन चौहान ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?