हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत अस्पतालों में दवाओं और इलाज में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता को मजबूत किया जा रहा है।
गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी
उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार नई दवाएं और उपकरण खरीदे जा रहे हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि हाल ही में हुई ‘स्पेशल हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी’ की बैठक में लगभग 120 करोड़ रुपये की दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और मरीजों को उच्च गुणवत्ता की जांच व उपचार सुविधाएं मिलेंगी।
67 एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन खरीदे जाने के अनुबंध को मंजूरी
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर प्रदेश के 8 स्थानों पर एमआरआई मशीनें, 2 स्थानों पर सीटी स्कैन मशीनें, और 604 स्थानों पर ईसीजी जांच के लिए निर्धारित दरों को अंतिम रूप दिया गया है। इसके साथ ही, हरियाणा के सभी नागरिक अस्पतालों के लिए लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से 67 एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन खरीदे जाने के अनुबंध को मंजूरी दी गई है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?