सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने रूस-यूक्रेन युद्ध में फँसे हरियाणा के युवाओं की खबर को अत्यंत चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति इस बात का प्रतीक है कि हरियाणा में बेरोज़गारी किस हद तक बढ़ चुकी है कि हमारे नौजवान जान जोखिम में डालकर विदेशों में रोजग़ार की तलाश में निकल रहे हैं। सांसद ने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगी ताकि हरियाणा के सभी फंसे हुए युवकों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लाया जा सके।
तत्काल राजनयिक हस्तक्षेप किया जाए
मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा हैे कि हाल के दिनों में रोहतक, फतेहाबाद और अंबाला जिलों के कई युवक पढ़ाई या नौकरी के बहाने रूस गए और उन्हें वहां जबरन सेना में भर्ती कर युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया। कई परिवारों का उनसे संपर्क तक टूट चुका है, जिससे परिजन गहरे सदमे और भय में हैं। सांसद ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार से मांग की है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे हरियाणा समेत सभी भारतीय युवाओं की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए तत्काल राजनयिक हस्तक्षेप किया जाए। विदेश मंत्रालय और राज्य सरकार को मिलकर एक विशेष हेल्प सेल बनानी चाहिए, जो इन मामलों की निगरानी करे और प्रभावित परिवारों को नियमित जानकारी प्रदान करे।
हरियाणा के युवाओं को रोजगार की तलाश में अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार की तलाश में अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है, यह सरकार की नीतियों की नाकामी को दर्शाता है। सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने होंगे ताकि हमारे युवाओं को विदेशों में ऐसे खतरनाक हालातों का सामना न करना पड़े। सांसद ने यह भी कहा कि राज्य में बेरोज़गारी समाप्त करने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों को मजबूती दी जानी चाहिए, ताकि युवाओं को सम्मानजनक जीवन यापन के अवसर यहीं मिल सकें। कुमारी सैैलजा ने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे को संसद में भी उठाएँगी ताकि हरियाणा के सभी फँसे हुए युवकों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लाया जा सके।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?