प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्तूबर, 2025 को हरियाणा के सोनीपत दौरे पर आएंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करेगा तथा विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को और सशक्त बनाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम को लेकर आज चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उद्घाटन एवं शिलान्यास की जाने वाली संभावित परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की
नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वित तरीके से की जाएं। उन्होंने उद्घाटन एवं शिलान्यास की जाने वाली संभावित परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की समयसारि णी, रूट प्लान, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन रणनीति को अंतिम रूप देने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी बुनियादी ढांचे, आयोजन स्थल की तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी हो जाएं। सभी संबंधित विभाग पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसलिए आमजन के लिए भी अलग से रूट प्लान किए जाएं।
हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल
पार्किंग की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल के आस-पास की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन,जनसुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में हरियाणा ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और निवेश को बढ़ावा देने वाली पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के कारण हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश